National

दिल्ली में राहुल गांधी से नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात, खड़गे के घर पर मीटिंग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी CM तेजस्वी यादव बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। यह मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर चल रही है।

2024 आम चुनाव से पहले हो रही इस मुलाकात के बाद कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश में UPA के संयोजक बनाए जा सकते हैं।

नीतीश तीन दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। नीतीश कुमार ने कल यानी मंगलवार को दिल्ली में ही मीसा भारती के घर पर लालू यादव से भी मुलाकात की थी। नीतीश आज तेजस्वी यादव और राजश्री के घर भी पहुंचे। उन्होंने लालू की पोती कात्यायनी को गोद में लिया।

कांग्रेस को साथ लेकर चलने की बात कहते रहे हैं नीतीश

इन नेताओं की मुलाकात देश की राजनीति के लिए अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि आज विपक्षी एकता को लेकर कोई कदम उठाया जा सकता है। नीतीश कुमार पहले से भी विपक्षी एकता के समर्थक रहे हैं। वे पहले भी कांग्रेस को साथ ले चलने की बात कहते रहे हैं।

कुछ विपक्षी पार्टियां उनके इस प्रस्ताव के खिलाफ हैं। RJD और कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि नीतीश UPA के कुनबे को बढ़ा सकते हैं। नीतीश कुमार विपक्षी दलों को कांग्रेस की अगुआई के लिए राजी कर सकते हैं। जहां तक PM पद की दावेदारी की बात है, नीतीश पहले ही कह चुके हैं कि वह प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नहीं हैं और जो भी फैसला होगा वह 2024 लोकसभा चुनाव के बाद नेता चुना जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

1 घंटा ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

7 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

20 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

20 घंटे ago