National

IPL 2023: रातों-रात ड्राइवर बना करोड़पति, 49 रुपये लगाकर जीत गया डेढ़ करोड़, जानिए

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

आईपीएल के जरिए अब आमलोग भी करोड़पति (millionaire) बन रहे हैं. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सेंधवा में रहने वाले ड्राइवर (Driver became millionaire) की रातों-रात ऐसी किस्मत चमकी और वह करोड़पति बन गया. दरअसल ऑनलाइन गेमिंग एप ड्रीम 11 (Dream 11 team) ने युवक को करोड़पति बना दिया है. अब युवक सहित पूरे परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है. परिवार वालों को आस पड़ोस में रहने वालों के साथ ही दोस्त रिश्तेदार भी फोन लगाकर व घर आकर बधाई दे रहे हैं.

दरअसल ये पूरा मामला सेंधवा के वार्ड क्रमांक 3 घोडे़ शाह वली बाबा मोहल्ले में रहने वाले ड्राइवर शाहबुद्दीन का है. जो करीब 2 साल से ऑनलाइन गेमिंग एप ड्रीम 11 (Dream11) में टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमा रहे थे.

49 रुपये की एंट्री फीस

कल कोलकाता और पंजाब के बीच हुए मैच में युवक शाहबुद्दीन ने 49 रुपये इंट्री फीस वाली कैटेगरी में टीम बनाई और पहला स्थान पाया. पहले स्थान पाने पर युवक को इनाम राशि डेढ़ करोड़ रुपये मिलेगी. डेढ़ करोड़ रुपये की राशि जीतने पर शाहबुद्दीन की खुशी का ठिकाना नहीं हैं.

पेशे से ड्राइवर और किराये का मकान

पेशे से ड्राइवर युवक शहाबुद्दीन का कहना हैं कि वह 2 साल से यह गेम खेल रहा है, और कल वाले मैच में उसने टीम बनाई और डेढ़ करोड़ रुपये की इनामी राशि जीती है. जिसमें से 20 लाख रुपए कल विड्रोल किए हैं. 6 लाख रुपये टैक्स के रूप में कटेंगे और 14 लाख रुपए उसके खाते में आएंगे. जो अभी प्रोसेस में बता रहा है. डेढ़ करोड़ रुपए की इनामी राशि का फर्स्ट प्राइज उसके Dream11 वॉलेट में आ चुका है. युवक का कहना है कि वह किराए के मकान में रहता है और सबसे पहले उसका सपना है कि वह इस इनामी राशि से खुद का घर बनाएगा और उसके बाद कुछ अन्य काम व्यवसाय करेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

10 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

11 घंटे ago