National

EMI पर आम बेच रहा ये दुकानदार, अभी खा लो पैसे 12 महीने तक देते रहना

गर्मी का मौसम आते ही आम का स्वाद बाजार के रास्ते घरों तक उतरने लगा है. इस बार महाराष्ट्र के पुणे शहर के एक आम विक्रेता ने नई स्कीम निकाली है. यह शख्स EMI यानी किश्तों पर आम बेच रहा है. ऑफर यह है कि अभी जी भरके आम खा लीजिए और साल भर 12 किश्तों में पैसे चुकाते रहिए. यह स्कीम खासकर अल्फांसो आमों के लिए है जो कि पुणे में काफी महंगे बिकते हैं. दुकानदार का कहना है कि कोई पैसे की वजह ये आम न खा पाए ऐसा होने से रोकने के लिए उन्होंने यह स्कीम शुरू की है.

गुरुकृपा ट्रेडर्स एंड फ्रूट प्रोडक्ट्स के गौरव सनस ने कहा है कि जब लो फ्रिज और एसी किश्तों पर खरीद सकते हैं तो आम क्यों नहीं. बता दें कि महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी का अल्फांसो आम सबसे अच्छा माना जाता है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 800 रुपये लेकर 1300 रुपये प्रति दर्जन है. गौरव सनस बताते हैं कि उनका परिवार पूरे देश में ईएमआई पर आम बेचने वाला आउटलेट चलाता है. उन्होंने आगे कहा, ‘अल्फांसो की कीमत दूसरे आमों की तुलना में काफी ज्यादा होती है इसलिए हमने ईमआई वाली स्कीम शुरू करने के बारे में सोचा.’

क्रेडिट कार्ड से खरीदें आम

ईएमआई पर आम खरीदने के लिए आपके पास क्रेडिट कार्ड होना जरूरी है. एक बार पेमेंट के बाद इन पैसों को किश्तों में बदला जा सकता है. हालांकि, 5000 रुपये से ज्यादा की खरीदारी करने पर ही ईएमआई पर आम खरीदे जा सकते हैं. गौरव सनस ने इसके लिए POS मशीनें भी लगाई हैं.

गौरव का कहना है कि मौसम की शुरुआत में आम काफी महंगे रहते हैं और अल्फांसों तो काफी ज्यादा महंगा रहता है. ऐसे में इस तरह की स्कीम से लोग आसानी से आम खरीद पाएंगे और उन पर पैसों का ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर में रात के अंधेरे में स्कार्पियो सवार बदमाशों ने चुरायी चार बकरी

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवरिया गांव में बीते रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने…

1 घंटा ago

पूरा बंद हो नहीं तो पहले जैसा रहे, भाजपा MLA ने शराबबंदी को फेल बता चालू करने की मांग कर दी

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में शराबबंदी का मुद्दा गर्म है। विपक्ष के बाद सत्ताधारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर सीपीएम ने ट्रेनों के ठहराव की मांग को ले दिया धरना

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सीपीएम के दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर लोकल कमेटी ने रविवार को विभिन्न ट्रेनों के ठहराव…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी नगर निकायों के क्षेत्रों से हटेंगे मांस मछली की दुकानें, निर्देश जारी

समस्तीपुर : जिले में सभी नगर निकायों (नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत) में…

8 घंटे ago

बिहार: 28 साल की शिक्षिका शाइस्ता, 60 का स्कूल संचालक राकेश… चोरी छिपे नेपाल के मंदिर में कर ली शादी, Photo वायरल होते ही बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है…

20 घंटे ago

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

1 दिन ago