सऊदी अरब, दुबई, शारजाह, ओमान, कतर में ईद का चांद देखा गया। अब दुबई में कल ईद मनाई जाएगी और भारत में परसो ईद मनाई जाएगी। फर्स्ट बिहार के तमाम दर्शकों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं।
सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद अगली सुबह वहां ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। वही परसो शनिवार को भारत में ईद मनायी जाएगी। यह दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। इस पवित्र महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और सूरज निकलने के बाद से सूरज के डूबने तक खाने-पीने से दूर रहते हैं।
वहीं ईद-उल-फितर के त्यौहार को रोजे खत्म करने का त्योहार भी माना जाता है। इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार दसवां महीना शव्वाल है और इस महीने का पहला दिन दुनिया भर में ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है। ईद को लेकर राजधानी पटना के बाजारों की रौनक बढ़ गयी है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। पटना के सब्जीबाग और फुलवारीशरीफ इलाके में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बाजार से लोग सेबई, कपड़ा, ड्राइ फ्रुट सहित कई सामान खरीदते देखे जा रहे हैं। दुकानों पर लोगों का हुजूम नजर आ रहा है। ईद को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…