National

CRPF में कांस्टेबल के भर्ती के लिए निकली है बंपर वैकेंसी, 1.30 लाख पदों पर नियुक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर यह एलान किया है कि वह सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में 1.30 लाख कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में कुल 1,29,929 पदों पर नियुक्तियां होगी और इस भर्ती में महिला और पुरुष के लिए अगल-अलग पद रिजर्व किए गए है.

ऐसे में जो लोग इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है वे सीआरपीएफ के ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर इसके बारे में पूरी जानकारी ले सकते है। यही नहीं वे यहां से यह जान सकते है कि इसमें कैसे अप्लाई किया जाएगा।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीआरपीएफ में कांस्टेबल की भर्ती के लिए कुल 129929 पदों को भरा जाएगा। ऐसे में इन पदों में से 125262 पर पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती होगी वहीं 4667 पदों को महिलाओं के लिए रिजर्व कर रखा है। जिन युवाओं को इस भर्ती में सेलेक्ट कर लिया जाएगा उन्हें हर महीने 21,700 रुपए से लेकर 69,100 रुपयए तक की सैलरी दी जाएगी।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये भर्ती कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए ही होगी और इसमें केवल भारतीय नागरिक ही भर्ती हो सकते है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इस भर्ती में नेपाल और भूटान के नागरिकों को वरीयता नहीं दी जाएगी। ऐसे में इस भर्ती में वह ही उम्मीदवार ही केवल अप्लाई कर सकते है जिनकी उम्र 18 से 23 साल के बीच का हो। इस भर्ती में एससी और एसटी कैटेगरी वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी। वहीं ओबीसी कैटेगरी के युवाओं के लिए यह छूट तीन साल के लिए होगी।

इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए आपको किसी भी बोर्ड से 10वीं पास होना या फिर उसके बराबर की पढ़ाई जरूरी है। ऐसे में जो लोग इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे उन्हें एफिसेंसी टेस्ट और लिखित परीक्षा से गुजरना होगा और इन दोनों को पास करना होगा।

बताया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए अगर कोई पूर्व अग्निवीर भी अप्लाई करता है तो उसे फिजिकल एफिसेंसी टेस्ट से होकर गुजरना होगा। बता दें कि इससे पहले सरकार ने यह एलान किया है कि वह आने वाले दिनों में खाली पदों पर नियुतक्तियां करेंगे। इसी एलान के तहत यह भर्ती निकाली गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

52 मिनट ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

2 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

2 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

2 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

8 घंटे ago