National

बिहार: 15 मिनट में ATM तोड़ने की ट्रेनिंग देने वाला स्टार्टअप, टेस्ट पास किया तो भेज दिए जाएंगे फील्ड में

बिहार के छपरा के रहने वाले सुधीर मिश्रा स्टार्टअप के नाम पर बेरोजगार युवाओं को 15 मिनट के अंदर एटीएम तोड़ने का प्रशिक्षण देता हैं। यूपी पुलिस को इसका पता तब चला, जब उन्होंने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक एटीएम से 39.58 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 9.13 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अब गैंग के सरगना सुधीर मिश्रा की गिरफ्तारी में जुट गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एटीएम चोरी के आरोपियों का पता लगाने के लिए यूपी पुलिस ने एक हजार सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और लखनऊ के आसपास के 20 से अधिक टोलों की जांच की।

बिहार में ATM तोड़ना सिखाने वाला ट्रेनिंग स्कूल

अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान एटीएम के पास घर से एक सीसीटीवी फुटेज मिला। नीले रंग की एक कार का पता चला, जिससे बदमाश शहर में घुसे थे और भाग गए थे। इसके बाद टीम बिहार के सीतामढ़ी में उसके मालिक के पास पहुंची। इस बीच, यूपी पुलिस की एक और टीम ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर रोड पर उसी कार को रोका और चारों को गिरफ्तार कर लिया। गोल्फ सिटी के एसएचओ शैलेंद्र गिरी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक नीरज गैंग का स्थायी सदस्य था और उसके खिलाफ पांच मामले दर्ज थे। गिरी ने कहा, नीरज ने खुलासा किया कि उसने मिश्रा से एटीएम को तोड़ने के बारे में ट्रेनिंग ली थी।

15 मिनट में टेस्ट करने पर फील्ड में भेजता था सरगना

सूत्रों ने कहा, बेरोजगार युवाओं को उत्तर प्रदेश से छपरा लाया जाता है और तीन महीने का एटीएम क्रैश कोर्स के तहत नई तकनीक से एटीएम को तोड़ना सिखाया जाता है। इसमें बताया जाता है कि कैसे पहचान छिपाने के लिए एटीएम बूथ में लगे कैमरों पर मिस्टी लिक्विड स्प्रे करें और 15 मिनट के अंदर एटीएम के कैश बॉक्स को काटकर बच निकलकर भाग जाएं। प्रशिक्षण के बाद 15 दिन का लाइव डेमोस्ट्रेशन भी कराया जाता है। अधिकारी ने कहा, 15 मिनट या उससे कम समय में कार्य पूरा करने वाले सदस्यों को ही फील्ड पर भेजा जाता है। पुलिस ने कहा कि देश भर में पिछले एक साल में गैंग द्वारा ऐसे 30 से अधिक मामले किए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

41 मिनट ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

48 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

56 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

59 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

4 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

4 घंटे ago