प्रयागराज में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में हाई अलर्ट है। सभी जिलों में धारा 144 लागू की गई है। पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। वारदात के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। मौके पर पुलिस के साथ आरएएफ को भी बुला लिया गया है। पुराने शहर में दंगे की स्थिति है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
उन्होंने तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग के गठन के निर्देश भी दिए हैं।प्रयागराज के पुलिस आयुक्त, रामित शर्मा ने बताया कि अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ अहमद को मेडिकल के लिए लाया गया और मीडिया बाइट देते हुए तीन लोग मीडियाकर्मी बनकर आए और उन पर गोली चला दी, जहां दोनों की मौत हो गई। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। नीचे गिरने से एक पत्रकार भी घायल हो गया और एक कांस्टेबल को गोली लगी।
उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की काल्विन अस्पताल के पास शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे हत्या कर दी गई। हमला उस वक्त हुआ जब दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। अज्ञात वाहनों से आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मौके पर ही समर्पण कर दिया।
इस घटना के कुछ देर पहले ही उमेश पाल हत्याकांड के विवेचक प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार मौर्या पुलिस टीम के साथ अतीक और उसके भाई अशरफ को कसारी मसारी मोहल्ले मे ले गए थे। हमलावरों ने अतीक और अशरफ को गोली मारने के बाद जय श्रीराम के नारे लगाए और समर्पण कर दिया। उनकी पहचान सनी, लवलेश और अरुण के रूप में हुई है। तीनों को पुलिस थाने ले जाया गया है। उनकी मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई हैं।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…