Samastipur

पटोरी में शिक्षक को बीच सड़क पर खड़ी बाइक हटाने को कहा तो पिकअप चालक को चाकू गोदा, शिक्षक हिरासत में 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी थाना क्षेत्र के नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास शिक्षक ने एक पिकअप चालक पर चाकू से वार कर दिया। यह शनिवार शाम की घटना है। पिकअप चालक किसी शादी समारोह के लिए टेंट का सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान बीच सड़क पर खड़ी शिक्षक के बाइक को हटाने का आग्रह किया। इस बात पर गाली-गलौज और विवाद हो गया। शिक्षक ने चालक को चाकू मार दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से टेंट का सामान लेकर चालक नंदनी लगूनिया गांव शादी समारोह के लिए जा रहा था। वहीं नंदनी लगूनिया रेलवे स्टेशन के पास ने अपना मोटरसाइकल सड़क पर खड़ा कर दिया था। गाड़ी हटाने का आग्रह किया गया तो उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। दोनों के बीच मारपीट होने लगी।

मारपीट के दौरान शिक्षक ने पिकअप चालक को चाकू गोदकर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना जिस परिवार में शादी समारोह था उस परिवार के लोगों को मिली तो उन्होंने आनन-फानन में घायल चालक को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल चालक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के रहने वाले तिलकेश्वर सिंह के 26 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पटोरी थाना की पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शिक्षक को हिरासत में लिया। थाना लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि शिक्षक का कहना है कि पिकअप चालक द्वारा ही पहले गाली गलौज की गई थी। पटोरी थानाध्यक्ष जय कांत साहू ने बताया कि इस मामले में टेलीफोन के माध्यम से हमें सूचना मिली थी। गश्ती दल को भेजकर बदमाश को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है ।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

26 मिनट ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

9 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago