त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कहा- हमारी जीत से घबराए विरोधी कहते हैं मर जा मोदी, लेकिन मेरे देशवासी कहते हैं मत जा मोदी। PM ने कार्यकर्ताओं से पूछा नॉर्थ-ईस्ट के रिजल्ट के बाद TV पर EVM को गाली पड़नी शुरू हुई या नहीं। कुछ कट्टर सोच वाले कहते हैं मर जा मोदी, लेकिन देश कहता है मत जा मोदी।
हम एक नई दिशा पर चल पड़ा नॉर्थ-ईस्ट देख रहे हैं। यह दिलों की दूरियां समाप्त होने का ही नहीं, बल्कि नई सोच का प्रतीक है। अब नॉर्थ ईस्ट न दिल्ली से दूर है न दिल से दूर है। यह इतिहास रचे जाने का समय है। मैं नॉर्थ ईस्ट की समृद्धि और विकास का समय देख रहा हूं।
कुछ दिन पहले मैं जब वहां गया तो किसी ने कहा कि मोदी जी आपको अपनी हाफ सेंचुरी के लिए बहुत-बहुत बधाई। मैंने पूछा कि कैसी हाफ सेंचुरी तब उन्होंने बताया कि आप जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से 50 बार से अधिक बार नॉर्थ ईस्ट की विजिट कर चुके हैं।
पहली शक्ति: भाजपा सरकारों का कार्य।
दूसरी शक्ति: भाजपा की कार्य संस्कृति।
तीसरी शक्ति: भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा भाव।
यह मिलकर भाजपा की शक्ति को वन प्लस, वन प्लस वन यानी 111 गुना बढ़ा देते हैं।
इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- पूर्वोत्तर में भाजपा को मिली जीत, मोदी के विजन का नतीजा है। यह मोदी की मेहनत की जीत है। मोदी ने नार्थ-ईस्ट के विकास का रोडमैप बनाया, जिस पर चलकर वहां की तकदीर बदल गई है। पूर्वोत्तर पहले टारगेट किलिंग, हिंसा और आतंकवाद के लिए जाना जाता था, अब शांति और विकास के लिए जाना जाता है।
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…