National

नॉर्थ-ईस्ट में जीत पर मोदी बोले- कुछ कट्‌टर कहते हैं मर जा मोदी, जनता कह रही मत जा मोदी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कहा- हमारी जीत से घबराए विरोधी कहते हैं मर जा मोदी, लेकिन मेरे देशवासी कहते हैं मत जा मोदी। PM ने कार्यकर्ताओं से पूछा नॉर्थ-ईस्ट के रिजल्ट के बाद TV पर EVM को गाली पड़नी शुरू हुई या नहीं। कुछ कट्‌टर सोच वाले कहते हैं मर जा मोदी, लेकिन देश कहता है मत जा मोदी।

हम एक नई दिशा पर चल पड़ा नॉर्थ-ईस्ट देख रहे हैं। यह दिलों की दूरियां समाप्त होने का ही नहीं, बल्कि नई सोच का प्रतीक है। अब नॉर्थ ईस्ट न दिल्ली से दूर है न दिल से दूर है। यह इतिहास रचे जाने का समय है। मैं नॉर्थ ईस्ट की समृद्धि और विकास का समय देख रहा हूं।

कुछ दिन पहले मैं जब वहां गया तो किसी ने कहा कि मोदी जी आपको अपनी हाफ सेंचुरी के लिए बहुत-बहुत बधाई। मैंने पूछा कि कैसी हाफ सेंचुरी तब उन्होंने बताया कि आप जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से 50 बार से अधिक बार नॉर्थ ईस्ट की विजिट कर चुके हैं।

मोदी के भाषण की खास बातें
  • मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर नॉर्थ-ईस्ट के लोगों का आभार व्यक्त किया, बोले- ये नॉर्थ-ईस्ट की देशभक्ति का सम्मान है।
  • अन्य राज्यों में काम करना उतना कठिन नहीं है, जितना नॉर्थ ईस्ट में है इसलिए वहां के कार्यकर्ता विशेष अभिनंदन के हकदार हैं।
  • केंद्र की राजनीति में नॉर्थ-ईस्ट को महत्व मिलता है तो हमारे कुछ विशेष शुभचिंतकों के पेट में दर्द होता है।
  • पहले जो दूर दृष्टा होते थे वो आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचते हैं और पॉलिटीशियन सोचते हैं उनकी तस्वीर छपेगी या नहीं।

  • हम सबसे कठिन चीजों को हल करने के लिए कठिन से कठिन मेहनत करते हैं। समाधान के जो भी रास्ते मिलें उन पर चलते हैं।
  • आजादी के दशकों बाद भी नॉर्थ-ईस्ट के हजारों गांवों में बिजली भी नहीं पहुंची थी। अब बिजली, नल से जल और गैस उपलब्ध है।
  • नागालैंड में पहली बार महिला उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है।
  • विपक्षी जहां हमारी कब्र खोदने की ख्वाहिश करते हैं, वहां कमल खिलता जा रहा है।
  • कुछ कट्‌टर लोग कहते हैं मर जा मोदी, देश कह रहा है मोदी मत जा।
  • कांग्रेस कह रही है ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे इतना मायने रखते। जब दिल में ही जोड़ने की भावना न हो तो ऐसे बोल निकलते हैं।
  • बीजेपी को बनिया पार्टी कहा गया, मिडिल क्लास की पार्टी कहा गया, लेकिन हमने उन मिथकों को तोड़ दिया।
  • हमने गुजरात चुनाव में भी देखा है कि कैसे आदिवासी पट्टी में भी बीजेपी को जबर्दस्त जीत मिली।
  • हमें मायनॉरिटी के खिलाफ बताया गया। यह भ्रम गोवा के भाइयों ने तोड़ा।

मोदी ने बताया भाजपा की जीत का राज- त्रिवेणी शक्ति

पहली शक्ति: भाजपा सरकारों का कार्य।

दूसरी शक्ति: भाजपा की कार्य संस्कृति।

तीसरी शक्ति: भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा भाव।

यह मिलकर भाजपा की शक्ति को वन प्लस, वन प्लस वन यानी 111 गुना बढ़ा देते हैं।

नड्‌डा बोले- मोदी के विजन की जीत

इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- पूर्वोत्तर में भाजपा को मिली जीत, मोदी के विजन का नतीजा है। यह मोदी की मेहनत की जीत है। मोदी ने नार्थ-ईस्ट के विकास का रोडमैप बनाया, जिस पर चलकर वहां की तकदीर बदल गई है। पूर्वोत्तर पहले टारगेट किलिंग, हिंसा और आतंकवाद के लिए जाना जाता था, अब शांति और विकास के लिए जाना जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

20 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

21 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

23 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

23 घंटे ago