National

गुजरात: प्रोजेक्ट में गड़बड़ी हुई, जांच को IAS आए, ठेकेदार ने बांधकर डंडों से पीटा, फिर लिखवाया- कार्रवाई नहीं करोगे

गुजरात के साबरकांठा जिले में एक आईएएस अफसर को बंधक बनाकर पीटने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 17 मछुआरों के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 मछुआरों को अरेस्ट किया है। अधिकारी पर हमले का यह मामला 4 मार्च की शाम का है। अन्य 13 आरोपियों की तलाश जारी है।

निरीक्षण करने पहुंचे थे अधिकारी

साबरकांठा के फिशरीज कमिश्नर नितिन सांगवान (आईएएस) बीते सोमवार को फिशिंग अधिकारी डीएन पटेल के साथ साबरकांठा के धरोई डैम पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान 17 मछुआरों के समूह से उनकी तीखी बहस हो गई। इस दौरान आरोपियों ने अधिकारी के साथ मारपीट की और उन्हें सभी कर्मचारियों समेत बंधक बना लिया। इतना ही नहीं, उन्हें इस आश्वासन पर छोड़ा कि वे आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाएंगे।

कहा- लिखकर दो कि हमारे बीच समझौता हो गया है

अधिकारी और अन्य कर्मचारियों द्वारा बुधवार को दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि मुख्य आरोपी बाबू परमार ने अपने 15 साथियों के साथ उनसे मारपीट की थी। लाठी-डंडों से लैस सभी आरोपियों ने इन्हें घेर रखा था। मारपीट के बाद आरोपियों यह भी लिखकर देने को कहा कि हमारे बीच समझौता हो गया है। आरोपियों ने यह भी धमकी दी अगर कोई अधिकारी दोबारा डैम पर निरीक्षण करने आया तो उसे मारकर डैम में फेंक दिया जाएगा।

साबरकांठा जिले के डीएसपी विशाल वाघेला ने बताया कि फिशरीज कमिश्नर नितिन सांगवान को कुछ हल्की चोटें आईं हैं। इस मामले में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। अरेस्ट किए गए लोगों की पहचान बनासकांठा जिले के निवासी दिलीप परमार, नीलेश गामर और विष्णु गामर के रूप में हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

12 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

12 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

20 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

21 घंटे ago