National

Budget 2023: पैन कार्ड का करते हैं इस्तेमाल तो वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, डिजिलॉकर पर कही ये बात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट भाषण संसद में दिया जा रहा है. इस दौरान वित्त मंत्री की ओर से कई अहम ऐलान किए गए हैं. वहीं बजट में किसानों से लेकर कारोबारियों तक को राहत प्रदान करने की सरकार की कोशिश रही है. इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट में पैन कार्ड को लेकर भी अहम ऐलान किया गया है. इस ऐलान का फायदा कारोबारियों को मिलने वाला है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट भाषण में कहा गया कि कारोबार में पैन कार्ड को सामान्य पहचान का दर्जा दिया जाएगा. निर्मला सीतारमण की ओर से कहा गया कि कारोबार में केवाईसी को आसान बनाया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस ऐलान से कारोबारियों को काफी लाभ होने वाला है.

अपने बजट भाषण 2023 में निर्मला सीतारमण का कहना है कि जोखिम-आधारित दृष्टिकोण (Risk-Based Approach) अपनाकर केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा. मूलभूत पहचान के रूप में डिजिलॉकर सेवा और आधार का उपयोग करके पहचान को अपडेट करने के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन स्थापित किया जाएगा. स्थायी खाता संख्या (PAN) का उपयोग सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल प्रणालियों के लिए एक सामान्य पहचानकर्ता के रूप में किया जाएगा.

सामान्य पहचान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्थायी खाता संख्या (PAN Card) रखने के लिए आवश्यक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए, पैन का उपयोग निर्दिष्ट सरकारी एजेंसियों के सभी डिजिटल सिस्टम के लिए एक सामान्य पहचानकर्ता के रूप में किया जाएगा. बता दें कि स्थायी खाता संख्या या पैन कार्ड देश में विभिन्न करदाताओं की पहचान करने का एक साधन है. पैन कार्ड एक 10-अंकीय विशिष्ट पहचान अल्फान्यूमेरिक संख्या है (जिसमें अक्षर और संख्या दोनों शामिल हैं). पैन कार्ड भारतीयों को सौंपा जाता है और टैक्स भुगतान करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

15 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

16 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

18 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

18 घंटे ago