National

जेल के बंद कमरे में पत्नी संग रंगरेलिया मना रहे माफिया को डीएम-SSP ने रंगेहाथ पकड़ा, पत्नी गिरफ्तार, जेलर सहित 7 पर FIR

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

जेल को भी अपने ऐशगाह के रूप में इस्तेमाल करने वाले माफियाओं की कई कहानी आपने सुनी होगी. अब कुछ ऐसा ही देखने को मिला है माफिया मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के साथ जो जेल के एक कमरे में पत्नी के साथ बंद था. कहा जा रहा है कि अब्बास के इस मौज के बारे में पुलिस-प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी. इसी आधार पर शुक्रवार रात को छापेमारी की गई. डीएम और एसएसपी जब जेल पहुंचे तो एक कमरे में ताला लगाकर देखकर वे दंग रह गए. कमरे के अंदर अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निखत अंसारी मौजूद थी.

उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया मुख़्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी मनी लॉड्रिंग केस में 18 नवंबर 2022 से चित्रकूट जेल में बंद है. कहा जाता है कि वह गुपचुप तरीके से जेल प्रशासन की मिलीभगत से पत्नी से अवैध तरीके से जेल में मिलता था. इसकी भनक जब आला अधिकारियों को लगी तो उन्होंने छापामारी की. चित्रकूट डीएम अभिषेक आनंद के अनुसार एसपी के साथ जेल में छापा मारा गया. वहां अब्बास अपनी बैरक में नहीं मिले. इसके बाद जेल में जांच की गई तो एक कमरे में बाहर से ताला लगा था, जिसे खुलवाया गया, तो अंदर अब्बास और उसकी पत्नी निखत मिली. तलाशी में निखत के पास से मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामान मिला है.

एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा, “गुप्त सूचना के बाद जेल में छापा मारा गया था. अब्बास अंसारी को पत्नी निखत के साथ एक कमरे से बरामद किया गया। तलाशी में निखत के पास से दो मोबाइल फोन व सऊदी अरब की करेंसी (रियाल) बरामद हुई है. इस मामले में पुलिस ने अब निखत को गिरफ्तार कर लिया है.

इस मामले में रगौली चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह ने कर्वी कोतवाली में अब्बास, उनकी पत्नी निखत, जेलर अशोक सागर, डिप्टी जेलर सुशील कुमार, ड्राइवर नियाज, कांस्टेबल जगमोहन समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस ने धारा-387, 222, 186, 506, 201, 120B समेत अन्य कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है.

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कहीं नहीं जा रहे, सीएम की वैकेंसी नहीं: जेडीयू MLC खालिद अनवर

नीतीश कुमार अभी कहीं नहीं जा रहे। बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं।…

1 घंटा ago

सरकारी कैलेंडर पर मंत्री ने परिवार के साथ छपवाई फोटो, RJD ने साधा निशाना

बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह एक बार फिर से चर्चा में…

4 घंटे ago

वंदे भारत में दही में मिला कीड़ा, IRCTC पर 10 लाख और कैटरर पर 50 लाख का जुर्माना

भारतीय रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान दही में कीड़े मिलने…

4 घंटे ago

LPG की मार से जीविका दीदियां दिलाएंगी राहत; IIT मुंबई, दिल्ली इस प्रोजेक्ट में सहयोग देगा

ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…

7 घंटे ago

दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा मुख्यमंत्री बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत सीएम मटेरियल

नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…

7 घंटे ago

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

10 घंटे ago