National

Airtel रिचार्ज प्लान हो गया महंगा! अब देने होंगे इतने रुपये ज्यादा

भारती एयरटेल ने 99 रुपये वाला अपना बेस रीचार्ज प्लान बंद कर दिया है. कंपनी ने इस रीचार्ज प्लान को 19 सर्कल में बंद किया है. इस तरह एयरटेल का न्यूनतम रीचार्ज प्लान 155 रुपये का हो गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेलीकॉम कंपनी ने नवंबर 2022 से 99 रुपये वाले प्लान को बंद करना शुरू कर दिया था.

बंद हो गया एयरटेल का 99 प्लान

99 रुपये वाले एयरटेल रीचार्ज प्लान को कंपनी ने सबसे पहले हरियाणा और ओडिशा में बंद किया था. इसके बाद एयरटेल ने जनवरी 2023 में एयरटेल ने बिहार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्व के राज्यों में 99 रुपये वाला प्लान बंद कर दिया था. वहीं, देश के अन्य क्षेत्रों में रुपये 99 प्लान को अब जाकर बंद किया गया है.

एयरटेल 99 प्लान क्या ऑफर करता था?

एयरटेल के एंट्री लेवल 99 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को फुल 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता था. इस प्लान में कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड का चार्ज लगता था. इसके साथ ही इंटरनेट के लिए 200MB डेटा ऑफर किया जाता था. यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. एयरटेल का 99 रुपये वाला प्लान बंद होने से ग्राहकों को बेस प्लान लेने के लिए लगभग 57 प्रतिशत ज्यादा खर्च करना होगा.

एयरटेल के 155 प्लान में क्या मिलेगा?

एयरटेल का एंट्री लेवल रीचार्ज प्लान अब 155 रुपये का हो गया है. इस प्लान में कॉलिंग के लिए यूजर्स को अनलिमिटेड मिनट मिलते हैं. इस प्लान में कुल 24 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है. यह प्लान कुल 1GB डेटा के साथ आता है. इसके साथ ही, 300 SMS की सुविधा दी जा रही है. फ्री सब्सक्रिप्शन की बात करें, तो इस प्लान में यूजर्स को फ्री Wynk Music और हैलो ट्यून का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

एयरटेल 99 प्लान और 155 प्लान में क्या अंतर है?

एयरटेल के 99 रुपये वाले प्लान में ज्यादा वैलिडिटी मिलती है. वहीं, 155 रुपये वाले प्लान में डेटा के साथ फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है. वैसे आपको बता दें कि आपके सर्कल में एयरटेल का 99 प्लान चालू है या बंद, यह आप अपने स्तर से तफ्सील से जांच कर लें.

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

4 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

4 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

5 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

13 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

22 घंटे ago