National

अडानी ग्रुप का बड़ा फैसला, 20 हजार करोड़ का FPO किया रद्द, वापस होंगे निवेशकों के पैसे

अडानी ग्रुप ने अपना FPO रद्द कर दिया है. अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा है कि मार्केट में उतार-चढ़ाव को देखते हुए कंपनी के बोर्ड ने FPO को रद्द करने का फैसला लिया है. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा है कि शेयर बाजार में हलचल और मार्केट में उठापटक को देखते हुए कंपनी का उद्देश्य अपने निवेशकों के हितों का रक्षा करना है. इसलिए हम FPO से प्राप्त रकम को हम वापस करने जा रहे हैं और इससे जुड़े लेन-देन को खत्म कर रहे हैं.

क्या होता है FPO? 

ये समझना जरूरी है कि फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) होता क्या है? दरअसल, किसी कंपनी के लिए पैसे जुटाने का एक तरीका होता है. जो कंपनी पहले से शेयर मार्केट में लिस्टेड होती है, वो इन्वेस्टर्स के लिए नए शेयर ऑफर करती है. ये शेयर बाजार में मौजूद शेयरों से अलग होते हैं.

बुधवार को अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने कंपनी के बोर्ड की मीटिंग में कहा, “बोर्ड इस अवसर पर सभी निवेशकों को आपके समर्थन और हमारे FPO के प्रति प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता है. FPO के लिए सब्सक्रिप्शन मंगलवार को सफलतापूर्वक बंद हुआ था. पिछले सप्ताह के दौरान स्टॉक में अस्थिरता के बावजूद, कंपनी, इसके व्यवसाय और इसके प्रबंधन में आपका विश्वास बेहद आश्वस्त करने वाला रहा है. धन्यवाद.”

गौतम अडानी ने कहा कि आज बाजार में अभूतपूर्व हलचल है और दिन भर हमारे स्टॉक की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहा है. इन असामान्य परिस्थितियों की वजह से कंपनी के बोर्ड ने फैसला किया है कि FPO की प्रक्रिया को जारी रखना नैतिक रूप से सही नहीं होगा. हमारे लिए निवेशकों का हित सबसे महत्वपूर्ण है इसलिए उनको किसी भी संभावित वित्तीय नुकसान से सुरक्षा देने के लिए बोर्ड ने तय किया है कि FPO को जारी नहीं रखा जाएगा.

बता दें कि इस फर्म का शेयर बुधवार को 28.5% गिरकर 2,128.70 रुपये पर बंद हुआ. अडानी एंटरप्राइजेज ने 3,112 रुपये से 3,276 रुपये के प्राइस बैंड में शेयर बेचे. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से 49% से अधिक नीचे हैं. केवल एक सप्ताह में इसके स्टॉक 37% से अधिक नीचे हैं.

कंपनी ने कहा कि हम अपने बुक रनिंग लीड मैनेजरों (BRLM) के साथ काम कर रहे हैं ताकि FPO की जो रकम हमें मिली है उसे वापस किया जा सके. इसके अलावा कंपनी निवेशकों के बैंक खातों में ब्लॉक रकम को भी रिलीज करने पर भी काम कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

मंदिर जाने के क्रम में महिला लापता, पुलिस खोजबीन में जुटी, कहीं भी दिखाई दें तो दें जानकारी

समस्तीपुर/सिंघिया : बिष्णुपुर डीहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 की पंचडीहा गांव के मनोज कुमार सिंह…

54 मिनट ago

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

5 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

6 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

11 घंटे ago