हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के एक महीने पूरे हो गए हैं। इस एक महीने में ना सिर्फ गौतम अडानी के साम्राज्य की नींव कमजोर हुई है बल्कि ग्रुप कंपनियों के शेयर भी बुरी तरह धराशायी हो चुके हैं। इस दौरान समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में 80% से ज्यादा की गिरावट आई है और इनका कुल मार्केट कैप 146 बिलियन डॉलर या लगभग 60% कम हो चुका है।
आपको बता दें कि हिंडनबर्ग ने 106 पेज की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें एक दावा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों के ओवरवैल्यू होने पर भी किया गया था। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अडानी ग्रुप के शेयर 85% तक ओवरवैल्यू हैं। हालांकि, रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयरों में गिरावट आई और यह लुढ़क कर हिंडनबर्ग के अनुमान के करीब आ गए।
ब्लूमबर्ग एनालिसिस में अनुमान लगाया गया है कि अडानी ग्रुप की 4 कंपनियों के शेयरों में अभी और गिरावट आ सकती है। ये 4 शेयर अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी पोर्ट्स और अडानी ट्रांसमिशन के हैं।
अडानी एंटरप्राइजेज: अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 24 जनवरी के मुकाबले लगभग 60% गिर चुका है। इस शेयर में 26% और गिरावट की गुंजाइश है। एनालिसिस में बताया गया है कि यह शेयर 910-925 रुपये के बीच रह सकता है। आपको बता दें कि वैल्यूएशन गुरु अश्वथ दामोदरन ने भी अडानी एंटरप्राइजेज के स्टॉक की सही कीमत 945 रुपये प्रति शेयर बताई है। इस शेयर ने 3 फरवरी को 1,017 रुपये के लो लेवल को टच किया था।
अडानी ट्रांसमिशन: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से इस शेयर ने 73% की गिरावट दर्ज की है। शेयरों में लगभग 20% की और गिरावट आ सकती है। इस शेयर की कीमत 600 रुपये के आसपास हो सकती है। बता दें कि 9 फरवरी से हर कारोबारी दिन यह स्टॉक 5% तक लुढ़क रहा है।
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन: यह शेयर अपने सितंबर के उच्चतम स्तर से 44% गिर गया है। हालांकि, 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से केवल 28% ही लुढ़का है। यह शेयर 3 फरवरी को बीएसई पर 394.95 रुपये के 52 वीक लो को टच किया था। यह शेयर गिरकर 370- 410 रुपये के बीच आ सकता है।
अडानी पावर: इस शेयर में बीते साल अगस्त महीने के उच्च स्तर से लगभग 70% की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले सप्ताह शेयर में तेजी रही और अब यह 24 जनवरी से लगभग 43% नीचे हैं। यह शेयर 100 रुपये के स्तर तक गिर सकता है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के मौके पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…
बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…
दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…
भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…