Bihar

होली पर बिहार सरकार ने दिया पुलिसकर्मियों को उपहार, अब बच्चों की पढ़ाई के लिए मिलेंगे पहले से अधिक पैसे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार सरकार ने होली के मौके पर पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है. बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए चलने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में मिलने वाली राशि को बढ़ाने का निर्णय लिया है. बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों के परिवार वालों को चिकित्सा सुविधा और बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य मौकों पर दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर दो गुना कर दिया है. पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में डीजीपी आरएस भट्टी की अध्यक्षता में इस महत्वपूर्ण निर्णय को लिया गया है.

28 तरह के पाठ्यक्रमों में मिलने वाली राशि को बढ़ा दी गयी

बैठक में हुए निर्णय के अनुसार 24 पुलिसकर्मियों के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दिया गया है. साथ ही बच्चों की शिक्षा से जुड़े 28 तरह के पाठ्यक्रमों में मिलने वाली राशि को बढ़ा दी गयी है. वहीं पुलिस सहाय्य एंव कल्याण कोष से 60 आवेदनों को मंजूरी दी गई. साथ ही 7.40 लाख रुपए का भुगतान भी दिया गया है. साथ ही सहायता अनुदान से संबधित 390 आवेदनों को भी मंजूरी देते हुए 35 लाख 74 हजार रुपए का भुगतान दिया गया.

स्नातक के लिए 3600 से बढ़ा कर 7200 किया गया

बैठक में लिये गये निर्णयों के संबंध में बताया जाता है कि स्नातक के लिए 3600 से बढ़ा कर 7200 किया गया, एमबीए, बीटेक के लिए 20 हजार को बढ़ा कर 40 हजार किया गया, वहीं आईआईटी के लिए राशि 24 हजार से बढ़ाकर 48 हजार रुपए सालाना कर दिया गया है. इसी प्रकार पुलिस सहाय्य एंव कल्याण कोष के द्वारा 43 विभिन्न तरह के रोगों के इलाज के लिए दी जाने वाली राशि को भी दोगुनी कर दी गई है. साथ ही कैंसर, ओपन हार्ट सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट और ब्रेन ऑपरेशन के लिए दी जाने वाली राशि को 50 हजार से बढ़ा कर एक लाख कर दिया गया है.

वार्षिक अनुदान अब 24 हजार

बैठक में इस बात के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी गयी कि अपने कर्तव्य करने के दौरान उग्रवादी या अपराधी गिरोह से मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के आश्रितों को परोपरकारीकोष से दो लाख रुपए एक मुश्त शहीद सम्मान राशि दी जाएगी. साथ ही मृत पुलिसकर्मी के प्रथम आश्रित को दी जाने वाली राशि 12 हजार रुपए के वार्षिक अनुदान को दोगुना कर के 24 हजार रुपए कर दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

11 मिनट ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

2 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

8 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

8 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

8 घंटे ago