National

महापरिवर्तन जन आंदोलन पदयात्रा पहुंची नौबतपुर, गांववासियों को बताया गया यात्रा का उद्देश्य 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

[श्री राजपूत] :- जनतंत्र की जननी वैशाली से शुरू हुई महापरिवर्तन जन आंदोलन पदयात्रा चौथे दिन पटना होते हुए बादीपुर और नौबतपुर पहुंची। जहां उपस्थित ग्रामवासियों ने पदयात्रा में शामिल सदस्यों का फूलमाला पहनाते हुए स्वागत सत्कार किया। इस दौरान पदयात्रा में शामिल जय सिंह राजपूत, प्रियंका मिश्रा, संजय चंद्राकर, नवीन कुमार ठाकुर और पर्यावरणविद डॉ. धर्मेंद कुमार ने गांववासियों को पदयात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी दिया।

सभी को बताया गया कि जिसके तहत तीन कानूनों की मांग की जा रही है जो जनता को शासन करने की शक्ति देगी और शत्ता का विकेंद्रीकरण होगा, जिससे भ्रष्टाचार पूर्णरूप से बंद किया जा सकता है। पदयात्रा में राईट टू रिकॉल के तहत जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को जनता के द्वारा हटाने का अधिकार मिलेगा, राईट टू रेफरेंडम के तहत किसी भी नए कानून के लागू होने में जनता की राय लेने की बाध्यता होगी, और राईट टू प्रपोज अमेंडमेंट के तहत जनता के सुझावों को नए कानून में डालने का अधिकार होगा।

साथ ही सभी ने जनसंवाद के माध्यम से लोकतंत्र में जनता की निहित शक्तियों और अधिकारों की चर्चा करते हुए कहा कि अगर हमारी मांग पूरी हो जाती है तो यह जनता की जीत होगी और असल जनतंत्र की शुरुआत होगी। बताते चलें कि पदयात्रा बिहार, झारखंड, ओडिसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से दिल्ली तक जाएगी। यात्रा के दौरान पैदल चलकर सफर तय किया जाता है और जगह-जगह लोगों को इकट्ठा कर अपने तीनों कानून की विस्तार से जानकारी दी जाती है और बताया जाता है कि किस तरह इन कानूनों के लागू होने पर भ्रष्टाचार जड़ से खत्म की जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

8 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago