National

एक रिपोर्ट से हिल गया गौतम अडानी का पूरा साम्राज्य, अरबपतियों की लिस्ट में लुढ़ककर 7वें नंबर पर आए

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। जहां एक तरह आज शुक्रवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में 20% तक की तगड़ी गिरावट आई। वहीं, दूसरी तरफ अडानी के नेटवर्थ पर इसका बड़ा असर देखा गया है।फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अडानी के नेटवर्थ में पिछले 24 घंटों में 17.38% से ज्यादा की गिरावट आई है। यानी एक ही दिन में करीबन 20 अरब डाॅलर (1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। गौतम अडानी का नेटवर्थ 98.5 अरब डाॅलर रह गया है। इसी के साथ अडानी अरबपतियों की लिस्ट में चौथे स्थान से खिसक कर सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि लंबे समय बाद अडानी की संपत्ति 100 अरब डाॅलर के नीचे आई है।

फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी अब दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट में 7 वें नंबर पर आ गए हैं। अडानी से पहले अब बिल गेट्स 6वें स्थान, वाॅरेट बफेट 5वें और लैरी एलिसन चौथे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस, दूसरे नंबर पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और पहले पोजिशन पर बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं।

क्या है रिपोर्ट?

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की 32,000 शब्दों की रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप पर ‘कारपोरेट दुनिया की सबसे बड़ी धोखाधड़ी’ का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों को मनिप्यूलैशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप है। हालांकि, इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अडानी समूह ने कानूनी कार्रवाई पर विचार करने की बात कही है।

रिसर्च फर्म ने दी चुनौती

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी बयान में Hindenburg ने कहा है- अगर अडानी समूह रिपोर्ट के खिलाफ अमेरिका की अदालत में मुकदमा दायर करता है तो रिसर्च फर्म दस्तावेजों की मांग करेगा। अगर अडानी समूह गंभीर है, तो उसे अमेरिका में भी मुकदमा दायर करना चाहिए, जहां हम काम करते हैं। कानूनी खोज प्रक्रिया में हमारे पास दस्तावेजों की एक लंबी सूची है।

सेबी ने अडानी के शेयरों पर बढ़ाई निगरानी

इस बीच, खबर है कि मार्केट रेगुलेटरी सेबी ने पिछले एक साल में अडानी समूह द्वारा किए गए सौदों की जांच बढ़ा दी है। सोर्स के मुताबिक, सेबी अब हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जारी रिपोर्ट को स्टडी करेगा और शुरुआती जांच कर सकता है। बता दें कि आज शुक्रवार को अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में बड़ी गिरावट है। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, अडानी विल्मर, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी पावर समेत सातों लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में लगभग 20 पर्सेंट तक की बड़ी गिरावट देखी जा रही है। इससे पहले बुधवार को जब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई थी, उस दिन भी शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी। पिछले दो कारोबारी दिन अडानी ग्रुप की कंपनियों का कुल मार्केट कैप लगभग 4 लाख करोड़ रुपये घट गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

8 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

9 घंटे ago