National

चलती ट्रेन के AC कोच में महिला से गैंगरेप, केबिन लॉक कर TTE ने की वारदात, 2 साल के बच्चे के साथ जा रही थी महिला

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चलती ट्रेन में महिला यात्री से गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ट्रेन के टीटीई और उसके एक साथी पर गैंगरेप का आरोप है. पीड़ित महिला यात्री द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद जीआरपी ने आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी टीटीई को निलंबित भी कर दिया है. जीआरपी मामले की तफ्तीश कर रही है.

क्या है पूरा मामला? 

मामला संभल के चंदौसी रेलवे स्टेशन का है. चंदौसी थाना क्षेत्र की रहने वाली रेप पीड़ित महिला यात्री के अनुसार, 16 जनवरी को वह अपने 2 साल के बच्चे के साथ ट्रेन नंबर 14114 से सूबेदारगंज, प्रयागराज जाने के लिए चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची थी. इसी दौरान उसका परिचित टीटीई राजू सिंह उसके पास पहुंचा और जानकारी लेने लगा कि उसे कहां जाना है. जब महिला ने बताया कि वह सूबेदारगंज जा रही है. इस पर टीटीई ने कहा कि वह इतना लंबा सफर अकेले कैसे तय करेगी. आरोप है कि टीटीई पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ एसी कोच में ले गया. थोड़ी देर बाद आरोपी दोबारा महिला के पास पहुंचा और खाने के लिए पूछा. खाने से इनकार करने पर आरोपी ने उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया. पानी पीते ही वह बेसुध हो गई. इसके बाद टीटीई और उसके साथी ने बेहोशी की हालत में महिला से रेप किया और छोड़कर चले गए.

आरोपी टीटीई हुआ गिरफ्तार

महिला को जब होश आया तो वह एसी कोच से उतरकर दूसरे कोच में पहुंची. अगले दिन सुबह चंदौसी पहुंचकर जीआरपी थाने में टीटीई राजू सिंह और उसके साथी के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराया. ट्रेन में गैंग रेप के मामले की जानकारी के बाद जीआरपी में हड़कंप मच गया. शनिवार को जीआरपी की एसपी अर्पणा सिंह ने चंदौसी थाने पहुंचकर पीड़ित महिला यात्री से घटना के संबंध में पूछताछ की. एसपी के निर्देश के बाद जीआरपी ने आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही रेप के आरोपी टीटीई को निलंबित भी कर दिया गया है.

जेल भेजने की हो रही कार्रवाई

जीआरपी चंदोसी थाना प्रभारी कोशलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर रेप के आरोपी टीटीई राजू सिंह के खिलाफ धारा 376 डी के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी को जेल भेजे जाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

12 घंटे ago