National

रेलवे में नौकरी के नाम पर हर रोज आठ घंटे गिन रहे थे ट्रेन की बोगियां, 28 लोगों से ठगे ढाई करोड़

रेलवे में नौकरी का झांसा देकर जालसाजों ने तमिलनाडु के 28 युवकों से दिल्ली में एक माह तक रोज आठ घंटे ट्रेनों और उनके डिब्बों की गिनती करवाई। पीड़ित युवकों को इस दौरान ठगे जाने का अहसास तक नहीं हुआ। जालसाजों के गिरोह ने नौकरी के नाम पर पीड़ितों से 2.67 करोड़ रुपये ठग लिए।

पीड़ित युवक सोच रहे थे कि उनकी नौकरी लग गई है 

पीड़ित युवक यही सोच रहे थे कि उनकी नौकरी लग गई है और वे अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु के पूर्व सैनिक एम सुब्बुसामी (78) ने ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा है कि पीड़ित युवक जून और जुलाई के बीच एक महीने तक नई ट्रेन और डिब्बों की गिनती करते रहे। ठगों ने बताया कि यह यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई), यातायात सहायकों व क्लर्कों के पदों के लिए उनके प्रशिक्षण का हिस्सा है।

अधिकारियों के अनुसार, छात्रों को जालसाजों से एम सुब्बुसामी ने मिलाया था। हालांकि, सुब्बुसामी को पता नहीं था कि वह युवकों की जालसाजों से मुलाकात करवा रहे हैं। उन्होंने विकास राणा नाम के व्यक्ति को पैसे दिए थे। उसने दिल्ली में उत्तर रेलवे कार्यालय में खुद को उपनिदेशक बताया था।

ठगे गए युवकों में ज्यादातर इंजीनियर

ठगी के शिकार हुए ज्यादातर युवकों ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। रेलवे में नौकरी पाने के लिए उनमें से प्रत्येक ने दो लाख से 24 लाख रुपये के बीच की राशि का भुगतान किया था। इस मामले में मंगलवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। मदुरै के एक पीड़ित 25 वर्षीय स्नेहिल कुमार ने कहा कि टीटीई, यातायात सहायकों या क्लर्कों जैसे विभिन्न पदों के लिए सबको स्टेशन पर ट्रेनों की गिनती का ही प्रशिक्षण दिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

7 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

14 घंटे ago