National

अरूणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प, दोनों देश के 30 से अधिक जवान घायल

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत चीन के सैनिकों में झड़प होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ के लगभग 30 सैनिक जख्मी हैं। एक टीवी रिपोर्ट के मुताबिक झड़प 9 दिसंबर को हुई थी। दोनों देशों की सेना के बीच तल्खी पैदा होने का ये पहल मामला नहीं है। इससे पहले गलवान में दोनों देशों के सैनिकों के बीच खूनी संघर्ष हो चुका है।

बता दें कि ताजा झड़प के बाद शांति बहाली के लिए दोनों की सेना के बीच कमांडर स्तर की मीटिंग हुई थी और दोनों देशों के सैनिक पीछे हटे थे। मालूम हो कि यह झड़प तवांग जिले के यंगस्टे में हुई है। खबरों के अनुसार चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी LAC तक पहुंची थी, जिसका भारतीय सेना ने मजबूती के साथ विरोध किया।

गौरतलब है कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प का यह पहला मामला नहीं है। दरअसल अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में एलएसी के आस-पास कई क्षेत्र ऐसे हैं, जिसपर चीन अपनी दावेदारी करता रहा है। ऐसे में दोनों देशों की सेनाएं सीमा क्षेत्र पर गश्त करते हैं। यह गश्त 2006 से अभ्यास में हैं। ऐसे में अक्सर झड़प की खबरें आती हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

46 मिनट ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

1 घंटा ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

1 घंटा ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

2 घंटे ago

डबल मर्डर मामले में तीन नामजद ईनामी बदमाश गिरफ्तार,  25-25 हजार का इनामी है गिरफ्तार तीनों अभियुक्त

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में बीते 7…

2 घंटे ago