अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। कभी-कभी यात्रियों को ट्रेन टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। लेकिन अब इससे निजात पाने के लिए रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है।
इस बदलाव के तहत रेल मंत्रालय ने ऐप से अनारक्षित टिकटों (unreserved tickets) की बुकिंग के लिए तय की गई दूरी को बढ़ा दिया है। यात्रियों का समय बचेगा, इस बदलाव के बाद आप उस स्टेशन से दूर होने पर भी टिकट बुक कर सकते हैं, जहां से आपको यात्रा शुरू करनी है। अनारक्षित टिकटों में उपलब्ध इस छूट से यात्रियों के समय की बचत होगी। यात्रियों को टिकट लेने के लिए लगी लंबी कतारों से निजात मिलेगी। दरअसल, अब तक आप शुरुआती स्टेशन से 2 किमी दूर ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट बुक कर सकते थे।
इस बदलाव के कारण अब दो किमी की दूरी को बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड के संज्ञान में आया है कि जब स्टेशन से दो किमी की दूरी होती है तो कई बार मोबाइल नेटवर्क गायब होने की समस्या आ जाती है। इस वजह से यात्री चाहकर भी ट्रेन टिकट की बुकिंग नहीं कर पाए। इसी वजह से अब मंत्रालय ने इस दूरी को 2 किमी से बढ़ाकर 20 किमी कर दिया है।
क्या है नई व्यवस्था
नई व्यवस्था के तहत गैर-उपनगरीय श्रेणियों के लिए अनारक्षित टिकट पांच किलोमीटर की जगह 20 किलोमीटर की दूरी से बुक किए जा सकते हैं। इसके अलावा, उपनगरीय खंड के लिए टिकट बुक करने के लिए यह दूरी 2 किमी से बढ़ाकर 5 किमी कर दी गई है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब यात्रियों को स्टेशन पहुंचकर टिकट के लिए लंबी कतारों से निजात मिलेगी।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…