National

पीएम मोदी ने G-20 के लोगो का किया अनावरण, कहा- पौराणिक धरोहर को बताता है कमल का फूल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (8 नवंबर) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत के G-20 प्रेसीडेंसी के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 1 दिसंबर से भारत G-20 की अध्यक्षता करेगा. भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है. इसलिए आज इस समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को लॉन्च किया गया है. इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. लोगो में कमल का फूल पौराणिक धरोहर को बताता है.

पीएम ने कहा कि G-20 ऐसे देशों का समूह है, जिनका आर्थिक सामर्थ्य, विश्व की 85% GDP का प्रतिनिधित्व करता है. G-20 उन 20 देशों का समूह है, जो विश्व के 75% व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है और भारत अब इस G-20 समूह का नेतृत्व करने जा रहा है, इसकी अध्यक्षता करने जा रहा है.

“वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतिनिधित्व करता है लोगो”

प्रधानमंत्री ने कहा कि G-20 इंडिया का लोगो ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का प्रतिनिधित्व करता है. G-20 का ये लोगो केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है. ये एक संदेश है, ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है. ये एक संकल्प है जो हमारी सोच में शामिल रहा है. इस लोगो और थीम के जरिए हमने एक संदेश दिया है. युद्ध से मुक्ति के लिए बुद्ध के जो संदेश हैं हिंसा के प्रतिरोध में महात्मा गांधी के जो समाधान हैं. G-20 के जरिए भारत उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊर्जा दे रहा. G-20 लोगो में कमल का प्रतीक आशा का प्रतिनिधित्व करता है.

पीएम मोदी ने और क्या कहा?

उन्होंने आगे कहा कि आज जब भारत G-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है तो ये आयोजन हमारे लिए 130 करोड़ भारतीयों की शक्ति और सामर्थ्य प्रतिनिधित्व है. आज विश्व इलाज की जगह आरोग्य की तलाश कर रहा है. हमारा आयुर्वेद, हमारा योग, जिसे लेकर दुनिया में एक नया उत्साह और विश्वास है. हम उसके विस्तार के लिए एक वैश्विक व्यवस्था बना सकते हैं.

“हमारा प्रयास वन वर्ल्ड हो”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि विश्व में कोई भी फर्स्ट वर्ल्ड या थर्ड वर्ल्ड न हो, बल्कि केवल वन वर्ल्ड हो. भारत ने वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड के मंत्र के साथ विश्व में अक्षय ऊर्जा क्रांति का आह्वान किया है. भारत ने वन अर्थ, वन हेल्थ के मंत्र के साथ वैश्विक स्वास्थ्य को मजबूत करने का अभियान शुरू किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

10 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

12 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

22 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

22 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

1 दिन ago