प्रकृति हमें आए दिन ऐसे नजारे दिखाती रहती है जो हमारे लिए एक दम नया अनुभव होता है. जैसे कि मध्य प्रदेश के एक गांव में पैदा हुई एक बकरी की बात ले लीजिए. ये बकरी एक इंसानी चेहरे के साथ पैदा हुई है. इस बकरी ने गांव वालों को हैरानी में डाल दिया है.
बकरी का चेहरा है इंसान जैसा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हैरान कर देने वाली घटना मध्य प्रदेश के विदिशा में सिरोंज तहसील के सेमल खेड़ी गांव की है. यहां एक अजीबोगरीब बकरी ने जन्म लिया है. गांव के निवासी नवाब खां की पालतू बकरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है जिसका चेहरा इंसानों जैसा है. इस बकरी के बच्चे को देख पूरे तहसील के लोग हैरान हैं.
इतना ही नहीं, इस बकरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वायरल फ़ोटोज़ में बकरी अजीब और हैरान कर देने वाला चेहरा देखा जा सकता है. उसकी दो आंखें, इंसानों की तरफ बिल्कुल एक दूसरे के अगल-बगल हैं और उनके आसपास काला घेरा है जो किसी चश्मे जैसा लग रहा है. इसके अलावा बकरी का मुंह भी इंसानों की ही तरह है और उसके सिर पर ढेरों सफेद बाल हैं. बकरी के अजीब मुंह की वजह से उसे सिरिंज से ही दूध पिलाना पड़ रहा है. हालांकि बकरी का ऐसा किसी बीमारी के कारण है लेकिन लोग इसे अजूबा मान कर इसे दूर-दूर से देखने के लिए आ रहे हैं.
इस वजह से ऐसी पैदा हुई बकरी
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार पशुचिकित्सक मानव सिंह ने इस संबंध में कहा है कि ‘हेड डायस्पेपसिया’ नामक विकार के कारण बकरी के साथ ऐसा हुआ है. ये विकार 50 हजार में किसी एक ही जानवर को होता है. वैसे आम तौर पर गाय-भैस इस विकार से ग्रसित होते हैं, बकरियां नहीं. डॉक्टर ने बताया कि इस कंडीशन में जानवर का सिर सूज जाता है. Hydrocephalus कही जाने वाली इस कंडीशन में जानवरों में गर्भावस्था के दौरान विटामिन ए की कमी या फिर प्रेग्नेंसी के समय मादा को दी गई गलत दवाएं दी जाती हैं. इन्हीं कारणों से ऐसे विकार होते हैं.
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…
समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…