National

सरकारी स्कूल की महिला टीचर को अपनी स्टूडेंट से हुआ प्यार, कराया खुद का लिंग परिवर्तन और कर ली शादी

राजस्थान के भरतपुर में प्यार की खातिर महिला शिक्षक ने पहले अपना जेंडर चेंज कराया. फिर अपनी ही स्कूल की स्टूडेंट से शादी कर ली है. दोनों खुश हैं और जेंडर बदलने के बाद दोनों की शादी की चर्चा हर जगह हो रही है.

दरअसल, डीग की रहने वाली मीरा राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला में फिजिकल टीचर के पद पर तैनात हैं. गांव की रहने वाली कल्पना भी इस स्कूल में पढ़ती थीं. कल्पना कबड्डी की अच्छी खिलाड़ी हैं. वह तीन बार नेशनल खेल चुकी हैं.

स्कूल में मिलने-जुलने के दौरान फिजिकल एजुकेशन की टीचर मीरा और कल्पना के बीच प्यार हो गया. मीरा और कल्पना के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. मगर, दोनों के बीच जेंडर को लेकर अड़चनें आ रही थीं.

आरव कुंतल ने बताया, “मैं फीमेल कोटे से सरकारी स्कूल में शिक्षक बना था. स्कूल में पढ़ने वाली लड़की कल्पना अच्छी खिलाड़ी थी. मैंने अपना जेंडर चेंज कराया, तो कल्पना ने मेरा पूरा साथ दिया. दोनों परिवारों के बीच पहले से ही काफी मेलजोल था और दोनों ही परिवार शादी के लिए सहमत थे. फिलहाल नौकरी के कागजात में नाम परिवर्तन और फीमेल से मेल जेंडर कराने के लिए काफी परेशानी हो रही है.”

परिवार की सहमति से की शादी

वहीं, दुल्हन बनी कल्पना ने बताया, “मुझे फिजिकल टीचर मीरा से प्यार हो गया था. इसके बाद तीन साल में कई सर्जरी कराकर मीरा ने अपना जेंडर चेंज करा लिया. वो लड़की से लड़का बन गईं. मैं अपने गुरु के साथ शादी करके बेहद खुश हूं. दोनों परिवारों की सहमति के बाद ही हमने शादी की है.”

वहीं, जेंडर चेंज कराने वाले आरव के पिता बीरी सिंह ने बताया, “मेरे पांच लड़कियां थी और कोई बेटा नहीं था. सबसे छोटी बेटी मीरा लड़की होकर भी लड़कों के जैसी रहती थी. उसकी सभी हरकतें लड़कों वाली थीं. लड़कों के साथ ही खेलती थी. अब उसने अपना जेंडर चेंज करा लिया है. मुझे बहुत खुशी है कि आरव और कल्पना की शादी हो गई है.”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

4 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

4 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

5 घंटे ago