National

मॉल में चॉकलेट चुराती पकड़ी गई कॉलेज की छात्रा, वीडियो हुआ वायरल तो लगा ली फां’सी

पश्चिम बंगाल से एक बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में एक लड़की अपनी बहन के साथ शॉपिंग के लिए मॉल गई थी. शॉपिंग के दौरान चॉकलेट देखकर उसका मन ललचाया तो इसने चुरा ली. लड़की का चॉकलेट चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया और तेजी से वायरल होने लगा. लड़की ने इसी शर्मिंदगी में आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने बताया कि मॉल से चॉकलेट चोरी करने वाली लड़की ग्रेजुएशन थर्ड ईयर में थी. छात्रा का शव जयगांव थाना क्षेत्र के सुभाष पल्ली में उसके घर में मिला. लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके साथ ही चोरी का वीडियो वायरल करने के खिलाफ लोग शॉपिंग मॉल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. स्थानीय लोग पुलिस से वीडियो वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को दुकान से चॉकलेट चोरी करते हुए पकड़ लिया गया था. इसके बाद उसने माफी मांगी और चॉकलेट के पूरे पैसे भी दिए. इसके बाद भी वीडियो वायरल कर दिया गया. लड़की ने वीडियो वायरल होने के बाद शर्मिंदगी की वजह से आत्महत्या कर ली. जयगांव के ऑफिसर इन चार्ज प्रबीर दत्ता मामले की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

7 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

13 घंटे ago