National

‘गलती से चोरी हो गई, भगवान मुझे माफ करें…’, चिट्ठी लिखकर चोर ने लौटाया मंदिर का सामान

मध्य प्रदेश के बालाघाट के लामता में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां जैन मंदिर में लाखों रुपए की कीमत के चांदी के छत्र और अन्य चीजें चोरी हो गईं. इसके बाद जब चोर का दिल पसीज गया तो वह सारा सामान मंदिर के पास छोड़ गया. उसने खत लिखकर माफी भी मांगी. इस माफीनामे में लिखा है कि इस चोरी के बाद मुझे बहुत नुकसान हुआ है, इसके लिए मैं माफी मांगता हूं.

जानकारी के अनुसार, थाना लामटा के बाजार चौक स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार रात अज्ञात चोर ने जैन मंदिर से चांदी के 9 छत्र व अन्य चीजें चोरी कर ली थीं. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस ने जांच के बाद पूर्व में हुई चोरी के आरोपी और अन्य संदिग्धों पर लगातार दबाव बनाना शुरू किया. इसके बाद ही मंदिर से चोरी गया सामान एक स्थान से बरामद हो गया. यह सामान पंचायत भवन के पास गड्ढे में रखा मिला है.

पंचायत भवन के पास गड्ढे में रखा था थैला

बताया जा रहा है कि जैन परिवार के लोग जब पानी भरने के लिए नल के पास पहुंचे तो गड्ढे में एक थैला दिखा. थैले को देखा तो उसमें कुछ चांदी की चीजें नजर आईं. इसके बाद जानकारी जैन समाज और पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कराई.

दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने बताया कि नल के पास मिला सारा सामान जैन मंदिर का है, जो कुछ समय पहले चोरी हो गया था. इसके बाद जैन समाज ने बैंड बाजे के साथ भगवान के मंदिर में सारी चीजें पहुंचाकर स्थापित कीं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. चोर का पता लगाया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

1 घंटा ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

4 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

13 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

13 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

16 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

19 घंटे ago