National

अब बिना पैसे के भी IRCTC से बुकिंग कर सकते हैं टिकट, जानिए क्‍या है ये नई स्‍कीम

दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की संख्‍या अधिक है, जिस कारण भारतीय रेलवे की ओर से 211 ट्रेनें चलाने का ऐलान किया गया है। ये सभी ट्रेनें रेवले यूपी-बिहार और अन्‍य राज्‍यों के लिए चलाई जा रही हैं। ऐसे में अगर आप घर जाने वाले हैं, तो इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट बुक करा सकते हैं। वहीं अगर आप पैसा नहीं होने के कारण ट्रेनों में टिकट की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान होने की आवश्‍यकता नहीं है।

IRCTC की ओर से एक ऐसी सुविधा यात्रियों के लिए दी गई है, जो बिना किसी परेशानी के पैसा नहीं होने पर भी टिकट की बुकिंग करके ट्रेन में सफर कर सकेंगे। दरअसर, IRCTC ने CASHe के साथ ट्रेवेल नाऊ और पे लेटर (Travel Now Pay Later) सुविधा के तहत समझौता किया है। इसका मतलब है कि IRCTC की अधिकारिक वेबसाइट से अभी टिकट बुक करके सफर कर सकते हैं और बाद में इसका भुगतान करें।

आईआरसीटीसी की यह पेय लेटर सुविधा EMI ऑप्‍शन के साथ उलब्‍ध है, जो CASHe की ओर से प्रोवाइड कराया जा रहा है। ईएमआई विकल्‍प से आप टिकट बुकिंग डेट से 3 से 6 महीने के दौरान बुक कर सकते हैं। लोग इस सुविधा का लाभ दिवाली और छठ के दौरान भी बिना किसी परेशानी के उठा सकते हैं।

“Travel Now Pay Later” सुविधा नॉर्मल और तत्‍काल दोनों विकल्‍पों के लिए उपलब्‍ध है। इसका लााभ उठाने के लिए आपको कोई स्‍पेशल डाक्‍यूमेंट देने के आवश्‍यकता नहीं होगी। CASHe चैयरमैन वी रमण कुमान ने कहा कि यह सुविधा आईआरसीटीसी वेबसाइट के मदद से पूरे देश में लागू है और इसके साथ ही CASHe का प्‍लान देश का सबसे बड़ा क्रेडिट प्‍लेटफॉर्म बनना है। TNPL सर्विस के तहत प्‍लानिंग पूरे देश में सर्विस का विस्‍तार करना है।

गौरतलब है कि 15 लाख लोग आईआरसीटीसी ऐप की मदद से हर दिन 15 लाख टिकट की बुकिंग करते हैं। इसके साथ ही ऐप और वेबसाइट पर कई ऐसी सुविधाओं की शुरुआत की गई है कि कोई भी आसानी से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर जब भी आप टिकट की बुकिंग करना चाहते हैं, आईआरसीटीसी अकाउंट को वेरिफाई करना होगा।

बता दें कि यह मोबाइल और ई-मेल आईडी वेरिफ‍िकेशन के माध्यम से किया जाएगा और वेरिफिकेशन के बिना कोई भी किसी अन्य ऑनलाइन यात्रा बुकिंग पोर्टल पर भी अपना टिकट बुक नहीं कर सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

15 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago