दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की संख्या अधिक है, जिस कारण भारतीय रेलवे की ओर से 211 ट्रेनें चलाने का ऐलान किया गया है। ये सभी ट्रेनें रेवले यूपी-बिहार और अन्य राज्यों के लिए चलाई जा रही हैं। ऐसे में अगर आप घर जाने वाले हैं, तो इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट बुक करा सकते हैं। वहीं अगर आप पैसा नहीं होने के कारण ट्रेनों में टिकट की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
IRCTC की ओर से एक ऐसी सुविधा यात्रियों के लिए दी गई है, जो बिना किसी परेशानी के पैसा नहीं होने पर भी टिकट की बुकिंग करके ट्रेन में सफर कर सकेंगे। दरअसर, IRCTC ने CASHe के साथ ट्रेवेल नाऊ और पे लेटर (Travel Now Pay Later) सुविधा के तहत समझौता किया है। इसका मतलब है कि IRCTC की अधिकारिक वेबसाइट से अभी टिकट बुक करके सफर कर सकते हैं और बाद में इसका भुगतान करें।
आईआरसीटीसी की यह पेय लेटर सुविधा EMI ऑप्शन के साथ उलब्ध है, जो CASHe की ओर से प्रोवाइड कराया जा रहा है। ईएमआई विकल्प से आप टिकट बुकिंग डेट से 3 से 6 महीने के दौरान बुक कर सकते हैं। लोग इस सुविधा का लाभ दिवाली और छठ के दौरान भी बिना किसी परेशानी के उठा सकते हैं।
“Travel Now Pay Later” सुविधा नॉर्मल और तत्काल दोनों विकल्पों के लिए उपलब्ध है। इसका लााभ उठाने के लिए आपको कोई स्पेशल डाक्यूमेंट देने के आवश्यकता नहीं होगी। CASHe चैयरमैन वी रमण कुमान ने कहा कि यह सुविधा आईआरसीटीसी वेबसाइट के मदद से पूरे देश में लागू है और इसके साथ ही CASHe का प्लान देश का सबसे बड़ा क्रेडिट प्लेटफॉर्म बनना है। TNPL सर्विस के तहत प्लानिंग पूरे देश में सर्विस का विस्तार करना है।
गौरतलब है कि 15 लाख लोग आईआरसीटीसी ऐप की मदद से हर दिन 15 लाख टिकट की बुकिंग करते हैं। इसके साथ ही ऐप और वेबसाइट पर कई ऐसी सुविधाओं की शुरुआत की गई है कि कोई भी आसानी से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर जब भी आप टिकट की बुकिंग करना चाहते हैं, आईआरसीटीसी अकाउंट को वेरिफाई करना होगा।
बता दें कि यह मोबाइल और ई-मेल आईडी वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा और वेरिफिकेशन के बिना कोई भी किसी अन्य ऑनलाइन यात्रा बुकिंग पोर्टल पर भी अपना टिकट बुक नहीं कर सकता है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…