National

यूपी : बच्ची कराहती रही, लोग अलग-अलग एंगल से Video बनाते रहे, पुलिसवाला गोद में अस्पताल ले गया!

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में गुरसहायगंज के सर्किट हाउस परिसर में 14 साल की एक बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में दुष्कर्म कर बालिका की हत्या के प्रयास की बात सामने आई है। इस घटना में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें बच्ची लहूलुहान हालत में दर्द से कराहती दिख रही है, जबकि राहगीर घायल लड़की का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। वहीं, वीडियो में एक पुलिसकर्मी लड़की को ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले जाता दिख रहा है। इस वीडियो पर लोग नाराजगी जता रहे हैं।

मिट्टी की गुल्लक खरीदने निकली थी बच्ची

बता दें कि गुरसहायगंज के एक मोहल्ला निवासी गट्टा और बतासा व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर 12 बजे मां से मिट्टी की गुल्लक खरीदने की बात कहकर बाजार गई थी। शाम चार बजे न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कोई सुराग नहीं मिला।

इसी बीच शाम साढ़े पांच बजे लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस के अंदर झाड़ियों में बकरियां चरा रहे बच्चों ने खून से लथपथ बालिका को देखा, तो इसकी जानकारी चौकीदार सूबेदार सिंह को दी। सूबेदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कस्बे के चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने तत्काल बालिका को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया है कि घटना की सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल ले गए। इसके बाद में लड़की को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस में लगे एक कैमरे के सीसीटीवी फुटेज में लड़की को युवक से बात करते देखा गया है।

ऐसा प्रतीत होता है कि एक युवक लड़की के साथ गया था, लेकिन अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। इसलिए दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। युवक की पहचान का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह कहा जा सकता है कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

6 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

8 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

17 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

18 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

21 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

23 घंटे ago