National

चीन की बड़ी कंपनी शाओमी पर कसा ED का शिकंजा, 5551 करोड़ के देश की सबसे बड़ी जब्ती कार्रवाई को फेमा की मंजूरी

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत गठित प्राधिकरण ने चीनी मोबाइल फोन विनिर्माता शाओमी के बैंक खातों में जमा 5,551.27 करोड़ रुपये जब्त किए जाने की पुष्टि कर दी है। यह भारत में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। फेमा सक्षम प्राधिकरण के इस फैसले की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दी।

प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले 29 अप्रैल को फेमा कानून के तहत चीनी मोबाइल कंपनी शाओमी के इस बैंक जमा को जब्त करने का आदेश जारी किया था। बाद में इस आदेश को प्राधिकरण की स्वीकृति के लिए भेजा गया था। बता दें कि विदेशी मुद्रा विनिमय के उल्लंघन से संबंधित मामलों का नियमन करने वाले फेमा कानून के तहत प्राधिकरण की मंजूरी लेना जरूरी होता है।

इस संबंध में ईडी ने जारी किए गए एक बयान में कहा कि फेमा कानून की धारा 37A के तहत शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ उसकी बैंक जमाओं को जब्त करने का आदेश जारी किया है। जांच एजेंसी ने बताया कि यह भारत में जब्ती के आदेश की अब तक की सबसे अधिक राशि है जिसे प्राधिकरण से मंजूरी मिली है।

ईडी के बयान के मुताबिक, प्राधिकरण ने 5,551.27 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा के शाओमी इंडिया द्वारा अनाधिकृत ढंग से भारत से बाहर भेजे जाने के मामले में एजेंसी के कदम को सही पाया है। प्राधिकरण ने यह भी कहा है कि रॉयल्टी भुगतान के नाम पर देश के बाहर विदेशी मुद्रा भेजना फेमा कानून का खुला उल्लंघन है।

वीवो के कई ठिकानों पर भी ईडी ने की थी छापेमारी

इसके पहले, ईडी ने जुलाई के महीने में चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो और उससे जुड़ी कंपनियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। चीनी मोबाइल कंपनियों के खिलाफ ईडी ने यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग के मामले में की थी। इस दौरान एजेंसी ने यूपी-बिहार समेत देश के कई राज्यों में छापेमारी की थी। इस मामले में आरोप था कि कंपनी ने 13 हजार 5 सौ फोन एक ही IMEI नंबर पर बाजार में उतार दिए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

11 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

23 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

23 घंटे ago