National

सोनिया गांधी से 25 को दिल्ली में हो सकती है नीतीश कुमार व लालू यादव की मुलाकात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना. लोकसभा चुनाव, 2024 के मद्देनजर 25 सितंबर को दिल्ली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की सोनिया गांधी से मुलाकात हो सकती है. बताया जा रहा है कि इसी दिन हरियाणा के फतेहाबाद में चौधरी देवीलाल की जयंती के मौके पर यह मुलाकात तय है. इसमें विपक्षी एकता को दिखाने की पूरी कोशिश की जायेगी. इस रैली के बाद उसी दिन शाम को 6 बजे सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद भी उनके साथ रहेंगे. लालू के साथ तेजस्वी भी दिल्ली जा सकते हैं.

लालू को विदेश जाने की ली अनुमति

सीबीआइ कोर्ट के विशेष जज महेश कुमार की अदालत ने गुरुवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को विदेश जाने की अनुमति दी दी है. लालू प्रसाद के अधिवक्ता ने बुधवार को विशेष कोर्ट में एक आवेदन देकर विदेश में इलाज कराने की अनुमति मांगी थी. लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाला से संबंधित एक मामला विशेष अदालत में लंबित है. उक्त मामला गवाही पर चल रही है. गौरतलब है कि लालू प्रसाद को सिंगापुर में इलाज के लिए 24 सितंबर का समय डॉक्टर ने दिया है.

तेजस्वी ने राष्ट्रीय परिषद की तैयारियों की ली जानकारी

उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को राजद की राष्ट्रीय परिषद और खुला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक की. इस बैठक में विशेष रूप से दिल्ली के राजद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र चौधरी को बुलाया गया था. बैठक में दोनों राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के ठहरने और खाने-पीने के प्रबंध की जानकारी ली गयी.

दिल्ली में राजद खुला सम्मेलन

नौ और दस अक्तूबर को दिल्ली में राजद खुला सम्मेलन के जरिये अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा. इसमें बिहार से कार्यकर्ताओं के अलावा सभी विधायक,विधान पार्षद,मंत्री और वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचेंगे. गुरुवार की हुई बैठक में तेजस्वी के अलावा राजद के राष्ट्रीय पदाधिकारी अब्दुल बारी सिद्धीकी, जय प्रकाश नारायण यादव, कांति सिंह, श्याम रजक, जगदानंद सिंह आदि उपस्थित रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

24 मिनट ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

9 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

10 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

10 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 घंटे ago