Samastipur

समस्तीपुर: फुफेरे भाई की पत्नी को भगाकर ले गया युवक तो मिली दिल दहलाने वाली सजा, पहले प्यार से बुलाया फिर…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/बंगरा :- बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद गांव में एक युवक की पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार देर रात हुयी इस घटना के बाद पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप मामले की छानबीन में जुट गई हैं। घटना को लेकर मृतक के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें छह को नामजद किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्की के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार रहीमाबाद का लक्की अपने परिवार के साथ हरियाणा के करनाल में मजदूरी करता था। उसका फुफेरा भाई बेगूसराय का खोदाबंदपुर निवासी दीपक कुमार भी वहीं मजदूरी करता था। दोनों एक ही जगह रहते थे। वहीं दीपक को अपने फुफेरे भाई लक्की कुमार की पत्नी प्रियंका देवी से प्रेम हो गया। प्रेम इतना परवान चढ़ा कि दीपक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया और कहीं दूसरी जगह रहने लगा।

इस बीच लक्की अपने बच्चों को लेकर सोमवार को ताजपुर के रहीमाबाद चला आया। इसके बाद इस सारी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। लक्की के बड़े भाई पंकज ने बुधवार को फोन पर काफी समझा-बुझाकर दोनों प्रेमी-प्रेमिका को यहां आने के लिए राजी किया। ट्रेन से दोनों गुरुवार को तीन बजे समस्तीपुर पहुंचे। वहां से लक्की के बड़े भाई पंकज दोनों को लेकर घर आया। इस बीच फोन पर दीपक के घरवाले को भी बुलाया गया।

इसके बाद मामले को लेकर शुक्रवार को पंचायत होनी थी। इस बीच लक्की और उसके घरवालों ने बीते रात में दीपक की बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद देर रात उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी दीपक के घरवालों को मिली तो इसकी सूचना बंगरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बंगरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने महिला के पति लक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य फरार बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर दीपक के पिता ने छह लोगों को आरोपित करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

23 मिनट ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

9 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

9 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

10 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 घंटे ago