Job

10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, डाक विभाग में निकली 21413 पदों पर भर्तियां, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

भारतीय डाक विभाग ने बंपर भर्ती का ऐलान किया है. भारतीय डाक ने डाक विभाग के विभिन्न कार्यालयों में ग्रामीण डाक सेवकों (Gramin Dak Sevak Vacancy) की भर्ती के लिए  नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के 21,413 पदों पर भर्ती निकाली है. कक्षा 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी (Govt jobs) पाने का यह सुनहरा अवसर है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती के लिए पुरुष-महिला सभी आवेदन कर सकते हैं. पात्र उम्मीदवार 3 मार्च, 2025 तक indiapostgdsonline.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म सुधार विंडो 6 से 8 मार्च, 2025 तक खुलेगी.

India Post Recruitment 2025: आयु सीमा

ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए 3 मार्च, 2025 तक 18 से 40 वर्ष. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है.

India Post Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा गणित और अंग्रेजी में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

India Post Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

जीडीएस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

9 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

10 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

10 घंटे ago