Job

रेलवे में टेक्नीशियन के पदों पर निकली भर्ती, 9000 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

RRB Railway Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन के 9000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2024 को शुरू होगी और आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2024 है। इच्छुक अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन जमा करा सकते हैं। रेलवे की इस वैकेंसी के लिए अभी शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है।

आरआरबी ने कहा है कि भर्ती के संबंध में डिटेल्ड नोटिफिकेशन आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर 9 मार्च 2024 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती में आवेदन करने से पहले आवेदन योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व अन्य शर्तों की लिए विस्तृत नोटिफिकेशन आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती में रिक्तियों का ब्योरा :

रेलवे के इस भर्ती अभियान में कुल 9000 पदों की रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें से 1100 रिक्तियां टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और 7900 पद टेक्नीशियन ग्रेड-III सिग्नल के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

आरआरबी भर्ती टेक्नीशियन भर्ती 2024 में आयु सीमा : 

रेलवे की इस वैकेंसी में 18 से 36 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 18 से 33 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती आवेदन शुल्क :

टेक्नीशियन भर्ती के लिए एससी, एसटी व एक्स सर्विसमेन व दिव्यांगों के लिए शुल्क 250 रुपए निर्धारित है। वहीं अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपए देने होंगे।

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता :

आरआरबी की इस भर्ती का विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर 9 मार्च 2024 को जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी आवेदन योग्यता, चयन प्रक्रिया व आयु सीमा और आवेदन शर्तों की विस्तृत जानकारी देख सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago