नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) पर सौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. नेपाल के सरकारी टेलीविजन के अनुसार बुधवार को काठमांडू हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दौरान 19 लोगों को लेकर जा रहा एक विमान रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.यह दुर्घटना उस समय हुई जब विमान काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भर रहा था.
जानकारी के मुताबिक विमान में केवल एयरलाइन का तकनीकी स्टाफ सवार था. द हिमालयन के मुताबिक इस संबंध में TIA के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया कि विमान में कोई यात्री नहीं था, लेकिन विमान में कुछ तकनीकी स्टाफ सवार थे. रिपोर्ट के मुताबिक विमान से धुआं निकलता देखा गया. फिलहाल अग्निशमन कर्मी और सुरक्षाकर्मी स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…