International

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पड़ा दिल का दौरा, अपने कमरे की फर्श पर गिरे; रिपोर्ट में दावा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह अपने कमरे की फर्श पर गिरे पाए गए। इस बात का दावा क्रेमलिन के एक अंदरूनी सूत्र द्वारा चलाए जा रहे टेलीग्राम चैनल के पोस्ट में किया गया है। दावा किया गया कि पुतिन के गार्डों ने उन्हें अपने कमरे के फर्श पर गिरा हुआ पाया। हालांकि, तुरंत उनका इलाज किया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार आया।

मालूम हो कि टेलीग्राम चैनल जनरल SVR, नियमित रूप से रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर टिप्पणी करता है और कहता है कि पुतिन बीमार हैं। चैनल पर यह भी दावा किया गया कि तानाशाह हालिया विदेशी दौरों के दौरान बॉडी डबल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कमरे से अचानक आई आवाज

जनरल एसवीआर ने कहा, “मॉस्को समयानुसार रात लगभग 9 बजे, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति के कमरे से शोर और गिरने की आवाज सुनी।

रिपोर्ट में कहा गया, “दो सुरक्षा अधिकारी तुरंत राष्ट्रपति के शयनकक्ष में पहुंचे और देखा कि पुतिन बिस्तर के बगल में फर्श पर लेटे हुए थे। उनके पास मेज भी उलटा हुआ था। इससे अदाजा लगाया जा रहा है कि जब राष्ट्रपति गिरे, तो उन्होंने मेज और बर्तनों को पकड़ने की कोशिश की, जिसके कारण शोर हुआ।” चैनल ने दावा किया, “पुतिन फर्श पर लेटते समय ऐंठ रहे थे और उनकी आंखें उलटी हुई थीं। जो डॉक्टर आवास पर ड्यूटी पर थे और बगल के एक कमरे में थे, उन्हें तुरंत बुलाया गया।”

डॉक्टरों ने बताई मौत की तारीख

सूत्रों का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति कैंसर सहित कई दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं। टेलीग्राम ग्रुप जनरल एसवीआर ने दावा किया है कि पुतिन की स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने कहा है कि वे इन सर्दियों के बाद जीवित नहीं रह सकेंगे।

रिपोर्ट के कई दावों की नहीं हुई पुष्टि

यह रिपोर्ट पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में बढ़ती अटकलों और यहां तक ​​कि कथित हत्या की साजिश को नाकाम करने की खबरों के बीच आई है। जनरल एसवीआर कथित तौर पर एक पूर्व रूसी लेफ्टिनेंट-जनरल द्वारा चलाया जाता है। चैनल के उन दावों की पुष्टि भी नहीं की गई है, जिसमें रूसी राष्ट्रपति द्वारा बॉडी डबल्स का उपयोग करने की बात कही गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

2 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

3 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

3 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

3 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

5 घंटे ago