International

भूकंप के बाद तुर्की-सीरिया में दिखा रुलाने वाला भयानक मंजर! 568 लोगों की मौत

7.9 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) ने सीरिया (Syria) और तुर्की (Turkey) में तबाही मचा दी है. भूकंप इतना भयानक था कि इस झटके यूरोप में ग्रीस और मिडिल ईस्ट में लेबनान-सीरिया तक महसूस किए गए. सीरिया और तुर्की में इस भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. दोनों देशों में भूकंप की वजह से 568 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. प्रभावित क्षेत्रों में भयावह मंजर दिख रहा है. कई इमारतें यहां गिर गई हैं. जो लोग बिल्डिंग के मलबे में दबे हुए हैं, उनको निकाले जाने का काम जारी है. रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं. घायलों को मेडिकल मदद जी जा रही है. भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में कहीं बिल्डिंग गिरी दिख रही हैं तो कहीं गाड़ियां मलबे के कारण चकनाचूर हो गई हैं.

तुर्की और सीरिया में भूकंप से प्रभावित इलाकों में इमारतों के अंदर फंसे लोग मदद की गुहार लगाते नजर आए हैं. इस भूकंप का केंद्र तुर्की-सीरिया की सीमा से लगभग 90 किलोमीटर दूर तुर्की के गजियांटेप शहर के नॉर्थ में था. तुर्की के राष्ट्रपति तैयब एर्दोआन ने ट्वीट कर कहा कि भूकंप से प्रभावित इलाकों में सर्च और रेस्क्यू टीम का ऑपरेशन जारी है. हमें आशा है कि कम से कम जानमाल के नुकसान के साथ इस आपदा से हम मिलकर बाहर निकलेंगे.

जान लें कि भूकंप के बाद भी करीब 6 झटके यहां महसूस किए गए है. तुर्की के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा है कि लोग क्षतिग्रस्त इमारतों में नहीं जाएं, सावधानी रखें. बिल्डिंग के मलबे में फंसे लोगों को निकालना हमारी प्राथमिकता है. उनको अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

तुर्की में मालात्या प्रांत के गवर्नर हुलुसी साहिन ने जानकारी दी कि कम से कम 130 इमारतें वहां ढह गई हैं. वहीं, दियारबाकिर सिटी में कम से कम 15 इमारतें गिर गई हैं. इसके अलावा उत्तर पश्चिम सीरिया में सीरियन सिविल डिफेंस ने बताया कि विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में हालात विनाशकारी हैं. कई लोग मलबे में दब हुए हैं. लोगों से खुले स्थान पर रहने के लिए कहा गया है.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र गजियांटेप से लगभग 33 किलोमीटर दूर था. कई प्रांतों में इसके झटके महसूस हुए हैं. यह भूकंप ऐसे वक्त में आया है, जब वेस्टर्न एशिया बर्फीले तूफान की चपेट में है. इससे पहले तुर्की में साल 1999 में भयावह भूकंप आया था, तब 17,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

3 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

3 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago