Bihar

उपेंद्र कुशवाहा को JDU से बड़ा झटका, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बोले- पार्टी में वे किसी पद पर नहीं

बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर मचे घमासान के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बड़ा दावा किया है। ललन सिंह ने जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कहा है क‍ि वे पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं। विदित हो कि कुशवाहा ने अभी तक संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष पद से न तो इस्‍तीफा दिया है और न ही उन्‍हें हटाए जाने की औपचारिक घोषणा हुई है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को नीतीश कुमार ने बांका में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कहा कि भाजपा के कहने पर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें नेता हमने बनाया है। विधायक, विधान पार्षद से लेकर राज्यसभा सदस्य तक बनाया। उनके लिए क्या कुछ नहीं किया। इसके बाद भी दो-दो बार पार्टी से भागते रहे। तीसरी बार आए तो उन्होंने कहा कि अब हर हाल में जदयू में रहेंगे, लेकिन इस बार पार्टी कमजोर होने का बयान दे रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र

इससे पहले रविवार को उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू के कार्यकर्ताओं को एक खुला पत्र लिखा था। इस पत्र के जरिए उन्होंने पूरे बिहार से जदयू कार्यकर्ताओं को पटना बुलाया है। उन्होंने यह पत्र अपने ट्वीटर हैंडल पर भी पोस्ट किया और लिखा कि नीतीश की राजद से खास डील और जदयू के राजद में विलय की कवायद से पार्टी का अस्तित्व खतरे में है। ऐसे में जदयू कार्यकर्ता पार्टी को बचाने के लिए पहल करें। उपेंद्र ने इसके लिए कार्यकर्ताओं को 19 और 20 फरवरी को पटना के सिन्हा पुस्कालय परिसर में पहुंचने के लिए कहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

2 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago