समस्तीपुर :- तेज धूप व भीषण गर्मी के बीच शहर में फेज उड़ने की समस्या काफी बढ़ गयी है। लोड बढ़ते ही आए दिन ट्रांसफरों का फ्यूज उड़ना एवं फेज उड़ने की शिकायत से विभाग काफी परेशान हो जाते हैं। इसको लेकर अब ट्रांसफरों को लोड बैलेंसिंग टेस्ट की जा रही है। इसको लेकर सभी जेई को भी निर्देश दिया गया है।
इस कड़ी में शहरी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अवस्थित ट्रॉसफॉर्मरों, जहां से फेज उड़ने की शिकायत आ रही थी, उन ट्रांसफॉर्मर के फेज एवं न्यूट्रल करंट की जांच की गयी। जिस ट्रांसफॉर्मर का तीनों फेज में संतुलित करंट नहीं पाया गया, उन सारे ट्रांसफॉर्मरों का लोड संतुलन के लिए संबंधित कनीय विद्युत अभियंता को निर्देशित किया गया।
शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार के नेतृत्व में मानव बलों के द्वारा ट्रांसफॉर्मर के तीनों फेज में लोड संतुलन का कार्य की जांच की जा रही है। इस कड़ी में लखना चौक, सोनवर्षा चौक, ताजपुर रोड सहित अन्य स्थानों पर लगाए गए ट्रांसफरों की जांच की गयी।
शहर के मोहनपुर नक्कू स्थान स्थित दो सौ केवीए का नया ट्रांसफार्मर बुधवार को लगाया गया है। ताकि इससे जुड़े उपभोक्ताओं को निर्बाध रुप से बिजली की आपूर्ति की जा सके। ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही उसके लोडिंग की जांच की जा रही है। साथ ही रात में बिजली की आपूर्ति बहाल करने की भी संभावना है।
विदित हो कि पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर में फॉल्ट के कारण बिजली की आपूर्ति में परेशानी हो रही थी। जिसके कारण उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भी बिजली नहीं मिल रही थी। इसके बाद ट्रांसफार्मर की जांच के बाद उसके बदले नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…