समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के 13 हजार छात्र – छात्राएं अब हाईटेक बन गए हैं। इस स्थिति में उन्हें लाने वाला है, मोबाइल एप, जिससे ये सभी विद्यार्थी जुड़ गए हैं। कॉलेज ने इन सभी विद्यार्थियों को इस एप का लिंक भेजा था, इससे जुड़ने के लिए। साथ ही, स्कैनर भी डाला गया था, जिसको विद्यार्थी स्कैन कर मोबाइल एप से जुड़ते चले गए।
अब, छात्र छात्राएं घर बैठे ऑनलाइन एडमिशन, स्टेट्स ट्रैकिंग, सर्टिफिकेट आवेदन, उपस्थित, परीक्षा संबधी जानकारी के अलावा अन्य जरूरी जानकारियां उन्हें इस विशेष एप से मिलने लगी हैं। इस एप की खासियत यह है, कि जो छात्र – छात्रा किसी दिन कॉलेज जाकर क्लास अटेंड नहीं करेंगे, तो उनकी अनुपस्थिति इस एप में दिखने लगेगी।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ शशि कुमार शशि ने बताया कि इस मोबाइल एप के डेवलप होने से कॉलेज के काउंटरों पर या अन्य जानकारियों के लिए भीड़ नहीं लगेगी। उन्होंने बताया कि मिथिला विश्वविद्यालय में यह समस्तीपुर कॉलेज पहला कॉलेज है, जिसने पढ़ाई करने वाले अपने सभी बच्चों के लिए इस तरह का मोबाइल एप विकसित करा कर सभी बच्चों को इससे जोड़ा है। पिछले 26 सितंबर को यह एप विधिवत लांचिंग समारोह में लांच किया गया था, जिसमें कॉलेज के सभी बच्चों को लाइब डेमो दिखाया गया था।
प्रिंसिपल ने कहा, कि यह एप विद्यार्थियों के लिए आधुनिक डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन की दिशा में ऐतिहासिक है। इस कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए एप शिक्षा और प्रशासनिक कार्यों को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाएगा। याद दिलाएं कि मोबाइल ऐप का विकास डिसेंट वेब सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया गया है। इस प्रकार का डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में यह क्रांतिकारी साबित होगा। साथ ही यह विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाएगा। बताया गया कि यह एप विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है और भविष्य में इसमें और भी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…