समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में उच्च माध्यमिक स्कूलों में 11 वीं की वार्षिक परीक्षा दो पालियों में सोमवार से शुरू हुई। बिहार बोर्ड से भेजे गए प्रश्न पत्र पर यह परीक्षा 404 स्कूलों में ली गई। साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने अपने अपने विषय में परीक्षा दी। पहले दिन पहली पाली में फिजिक्स और फिलॉस्फी विषय की परीक्षा थी जबकि दूसरी पाली में पोलिटिकल साइंस और अकाइंटेंसी विषय की परीक्षा थी।
9.30 बजे से 12.45 बजे तक पहली पाली की परीक्षा थी जबकि 2 बजे से 5.15 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा थी। इस दौरान गोल्फ फिल्ड प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय से फिजिक्स की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी अंकुश कुमार, जितेंद्र कुमार ने बताया कि फिजिक्स की परीक्षा में कुल 70 वस्तुनिष्ठ सवाल पूछे गए थे जबकि 20 लघु उत्तरीय व 6 दीर्घ उत्तरीय सवाल थे।
उन्होंने बताया कि अधिकांश वस्तुनिष्ठ सवाल आसान ही थे। लघु उत्तरीय सवाल मिलाजुला कर ठीक थे जबकि दीर्घ उत्तरीय सवाल कठिन थे। दीर्घ उत्तरीय सवालों को कई बार पढ़ने के बाद भी समझ में नहीं आ रहा था कि सटीक हल कैसे किया जाए। अन्य परीक्षार्थियों ने बताया कि कुछ सवाल कठिन थे जबकि अन्य लगभग आसान ही लगे।
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…