Education

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, 8567 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश करने को लेकर जिले स्तर पर आयोजित 29 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न हुई। पूर्व से निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा के हॉल में प्रवेश करने से पहले मुख्य द्वार पर ही जांच की गयी। परीक्षार्थियों की उमड़ी भीड़ को लेकर प्रशासन की भी चौकसी रही। हालांकि, शांतिपूर्ण परीक्षा होने से किसी तरह की कहीं कोई समस्या नहीं आई। शनिवार को मौसम ने भी साथ दिया इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में काफी सहूलियत हुई।

बता दें कि नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए थे। सुबह से हीं छात्र छात्रा अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके थे। बता दें कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं। सफल होने के बाद नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश लेते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली में कक्षा छह में बच्चों का चयन होना है।

प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1.25 अंक दिए जायेंगे :

परीक्षार्थियों ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 लिए छठी कक्षा में एडमिशन को लेकर होने वाली प्रवेश परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे गए थे. कुल 80 सवाल 100 अंकों के पूछे गए थे। मेंटल एबिलिटी टेस्ट से जुड़े 40 सवाल 50 अंक के, अरिथमेटिक टेस्ट में 20 सवाल 25 अंक के तथा लैंग्वेज टेस्ट में भी 20 सवाल 25 अंक के पूछे गए। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1.25 अंक दिए जायेंगे। प्रश्न पत्र साधारण थे लेकिन मेंटल एबिलिटी से जुड़े प्रश्न काफी कठिन थे। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ली गयी। जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 23440 के विरुद्ध 14873 सम्मिलित हुए और 8567 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये।

Avinash Roy

Recent Posts

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

39 मिनट ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

23 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

24 घंटे ago