Education

Bihar Board : एडमिट कार्ड खोने पर भी दे सकेंगे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका पर होगी उम्मीद्वार की फोटो

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां जोरों पर हैं. इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी, 2025 तक और मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक, दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी. बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. इंटरमीडिएट के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेंगी, जबकि मैट्रिक परीक्षार्थियों के इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच आयोजित की जाएंगी.

एडमिट कार्ड खो जाने पर ऐसे दे सकेंगे परीक्षा :

यदि किसी छात्र का एडमिट कार्ड गुम हो जाता है या वह गलती से अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर लाना भूल जाता है, तो उसे परीक्षा देने से वंचित नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों में छात्र की पहचान को सत्यापित करने के लिए बोर्ड ने एक विशेष प्रावधान किया है. परीक्षा केंद्र पर छात्र की पहचान उपस्थिति पत्रक में स्कैन की गई उसकी फोटो और रोल शीट की मदद से की जाएगी. इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सही छात्र ही परीक्षा में भाग ले रहा है.

इसके अलावा, परीक्षा केंद्र के अधिकारी छात्र की पहचान की पुष्टि के लिए अन्य दस्तावेज, जैसे स्कूल आईडी कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र की मांग भी कर सकते हैं. यह कदम उन छात्रों के लिए राहत का काम करेगा, जो किसी अनजाने कारण से अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर लाना भूल जाते हैं या जिनका एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले ही खो गया हो. बोर्ड का यह निर्णय सभी छात्रों को परीक्षा में भाग लेने का समान अवसर प्रदान करने और किसी भी अनावश्यक तनाव से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

56 मिनट ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

6 घंटे ago