Education

समस्तीपुर में 78 केंद्रों पर मैट्रिक और 77 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा, छात्राओं के लिए अलग से सेंटर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर व मैट्रिक परीक्षा केंद्र से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। केंद्रों के भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट भी बोर्ड ऑफिस को भेज दी गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक इंटर परीक्षा के लिए 77 व मैट्रिक परीक्षा के लिए 78 केंद्र बनाए गए है। जिसमें मॉडल परीक्षा केंद्र के अलावा छात्राओं के लिए अलग परीक्षा केंद्र भी बनाया गया है। नकल रहित परीक्षा की तैयारी में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग जुट गया है।

बोर्ड ने इस बार केंद्र का नाम, एक पाली में अधिकतम आवासन, परीक्षा केंद्रों की संख्या, कक्षावार आवासन, आवासन के अनुरूप केंद्र पर उपलब्ध उपस्कर के अतिरिक्त उपस्कर की जरूरत, मूलभूत सुविधा शौचालय, पेयजल, बिजली, चाहरदीवारी, केन्द्राधीक्षक के संस्थान का बैंक खाता संख्या, सहायक केन्द्राधीक्षक और केंद्र पर सहयोग के लिए तीन अतिरिक्त शिक्षकों के नाम, मोबाइल नंबर, एन्ड्रायड एप संचालन के लिए जानकार कंप्यूटर शिक्षकों के नाम, प्रश्नपत्र संवाहक का नाम और मोबाइल नंबर आदि से संबंधित जानकारी मांगी है।

शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व में कहा गया था कि इस बार से मैट्रिक व इंटर की वार्षिक परीक्षा के लिए कॉलेजों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इस कारण जिला शिक्षा विभाग की मुश्किलें बढ़ गयी थी। शिक्षा विभाग ने परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए कॉलेजों को केंद्र नहीं बनाने के फैसले पर पुनर्विचार किया। फिर समीक्षा के बाद कॉलेजों में भी परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी से मैट्रिक व इंटर दोनों में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ायी गयी है। शहर से दूर के प्रखंडों में भी 10 से 18 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र बने हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

50 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

3 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

9 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

11 घंटे ago