Education

बिहार बोर्ड की तरफ से डमी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 2025 के लिए डमी एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी कर दिया है. सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधान इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सभी विद्यालयों के हेड यूजर आईडी और पासवर्ड से समिति की वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद डमी कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. डमी एडमिट कार्ड पर विद्यालय के हेड के हस्ताक्षर के बाद ही सभी छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड दिया जाएगा.

निर्धारित तिथि से पहले कर लें सुधार

बिहार बोर्ड में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी करते हुए बताया है की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए ऑनलाइन भरे गए फार्म के आधार पर छात्र-छात्राओं के डमी एडमिट कार्ड विद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. सभी छात्रों को डमी कार्ड में गलतियां चेक करनी होगी . यह कार्ड 5 दिसंबर 2024 तक सुधार करने के लिए उपलब्ध रहेंगे. इस तिथि से पहले सभी स्टूडेंट को अपने डमी कार्ड में सुधार कर लेना अनिवार्य है. लास्ट डेट के बाद कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे.

बिहार बोर्ड जल्दी ही 10वीं एवं 12वीं कक्षा के लिए परीक्षा टाइम टेबल 2025 जारी करेगा. टाइम टेबल अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. फरवरी के पहले हफ्ते में 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होने की आशंका जताई जा रही है. टाइम टेबल जारी होने तक सभी परीक्षार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वह वेबसाइट चेक करते रहें.

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

4 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

5 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

5 घंटे ago