Education

मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र ध्यान दें… बस-ऑटो के हड़ताल के कारण 3 और 4 जनवरी को होने वाली परीक्षा की गई स्थगित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के छात्रों के लिए एक जरूरी खबर है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2023-27) की परीक्षा दो दिन के लिये स्थगित कर दी गई है। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के द्वारा दी गई है। जानकारी देते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के उप-परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के छात्र ध्यान दें। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2023–27) परीक्षा 2023 की परीक्षाएं अखिल भारतीय मोटर वाहन संघ द्वारा की जा रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण स्थगित कर दी गई है।

यह परीक्षा पहले 3 जनवरी 2024 और 4 जनवरी 2024 को होनी थी। लेकिन छात्रों के सुविधा को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा इस तरह के कदम उठाए गए हैं। हड़ताल के कारण बस और ऑटो का चक्का जाम है। जिस कारण आम यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सभी कॉलेज के प्रिंसिपल को दी गई है जानकारी :

उप-परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि परीक्षा स्थगित को लेकर दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के सभी अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, केंद्र अधीक्षक और जिला नोडल पदाधिकारी के साथ जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दे दी गई है। छात्रों की सुविधा को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा इस तरह के कदम उठाए गए है। क्योंकि देशव्यापी हड़ताल अखिल भारतीय मोटर वाहन संघ के द्वारा की जा रही है। ऐसे में छात्रों को सेंटर पर आने में परेशानी होती।

अब इस तारीख को होगी परीक्षा :

पूर्व निर्धारित 3 जनवरी 2024 और 4 जनवरी 2024 को होने वाली परीक्षा की तिथि बदल दी गई है। अगली तिथि का भी प्रकाशन कर दिया गया है। जिसमें 3 जनवरी को होने वाली परीक्षा अब 13 जनवरी को ली जाएगी। वहीं, 4 जनवरी 2024 को होने वाली परीक्षा अब 16 जनवरी को ली जाएगी। इसमें लगभग एक लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

20 मिनट ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

53 मिनट ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

4 घंटे ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

5 घंटे ago