Education

PG प्रथम सेमेस्टर में तृतीया चयन सूची से 22 और 23 मई को होगा नामांकन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2022-24 में तृतीया चयन सूची के आधार पर नामांकन लेने के लिए पत्र जारी किया है। डीएसडब्ल्यू प्रो. विजय कुमार यादव ने विभागाध्यक्षों/प्रधानाचार्यों को जारी पत्र में कहा है कि नामांकन करने के लिए तृतीय चयन सूची के साथ प्रतीक्षा सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

इसके आलोक में 22 एवं 23 मई को तृतीय चयन सूची में चयनित छात्र-छात्राओं का आवंटित पीजी विभाग/कॉलेजों में नामांकन लेना है। इसके बाद सीट रिक्त रहने पर प्रतीक्षा सूची के छात्रों का नामांकन 25 एवं 26 मई तक लेना है। नामांकन से पूर्व आवश्यक प्रमाण पत्र की जांच कर संतुष्ट होना है।

तृतीय सूची में चयनित छात्रों को चयन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर यूजर आईडी एवं पासवर्ड द्वारा लॉगिन कर डाउनलोड करना है। प्रतीक्षा सूची के छात्रों को चयन पत्र की आवश्यकता नहीं है। समस्तीपुर जिले में समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर, बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर और आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में नामांकन होना है।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

3 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

13 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

19 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

19 घंटे ago