Education

B.Ed. में नामांकन के लिए दूसरी सूची जारी, 30 मई से 12 जून तक लिए जाएंगे नामांकन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए दूसरी चयन सूची सोमवार को जारी कर दी गई है। नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है। पहली सूची के आधार पर नामांकन के बाद राज्य भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के अंतर्गत संचालित बीएड संस्थानों में रिक्त बची सीटों पर अभ्यर्थियों की ओर से चयनित संस्थान, मेधा एवं आरक्षण रोस्टर के आधार पर संस्थानों का आवंटन करते हुए यह सूची जारी की गई है।

दो वर्षीय बीएड के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि रिक्त बची कुल 20552 सीटों पर नामांकन के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन कर आवंटित संस्थान को स्वीकार कर 30 मई से 10 जून तक 3000 रुपये आंशिक शुल्क जमा करना होगा।

इसके बाद वे आवंटित संस्थान में अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन करा नामांकन ले सकेंगे। दूसरी चयन सूची के आधार पर नामांकन 30 मई से 12 जून तक लिए जाएंगे। नामांकन में अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे कार्यालय अवधि में हेल्पलाइन नंबर 7314629842 एवं 9431041694 पर संपर्क कर सकते हैं।

बता दें कि राज्यभर के कुल 14 विश्वविद्यालयों के 343 बीएड संस्थानों की 37450 सीटों पर नामांकन के लिए आठ अप्रैल को राज्य के कुल 301 केंद्रों पर सीईटी-बीएड का आयोजन किया गया था। इसमें कुल 143832 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की थी। इनमें से 66243 ने नामांकन के लिए पंजीयन कराया था। प्रथम राउंड में 36188 सीटों का आवंटन करते हुए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी।

शेष 1262 सीटों के लिए चयनित अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण इनका आवंटन प्रथम सूची में नहीं किया गया था। प्रथम सूची के आधार पर 10 मई को शुरू नामांकन प्रक्रिया 25 मई को संपन्न हुई। इस दौरान करीब 46 प्रतिशत नामांकन दर्ज किए गए। प्रथम सूची में आवंटित सीटों में रिक्त बचे 19290 सीटें एवं चयनित अभ्यर्थियों के अभाव में रिक्त 1262 सीटों को मिलाकर कुल 20552 सीटों के लिए दूसरी सूची जारी की गई है।

सरकारी कॉलेजों में नामांकन की स्थिति बेहतर

प्रथम चरण में सरकारी कॉलेजों में नामांकन का प्रतिशत काफी बेहतर है। गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, तुर्की, मुजफ्फरपुर में 65 प्रतिशत, वूमेंस ट्रेनिंग कॉलेज, पटना में 83 प्रतिशत, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, समस्तीपुर में 69 प्रतिशत, कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, भागलपुर में 80 प्रतिशत, पटना ट्रेनिंग कॉलेज, पटना में 82 प्रतिशत और कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन, गया में 82 प्रतिशत सीटों पर नामांकन हो चुके हैं।

वहीं, विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम चरण में सबसे अधिक 62 प्रतिशत नामांकन पटना विवि के तहत लिए गए। बीआरए बिहार विवि में 45.94 प्रतिशत, पाटलिपुत्र विवि में 46.89 प्रतिशत, मगध विवि में 40.12 प्रतिशत, लनामि विवि में 46.27 प्रतिशत, आर्यभट्ट ज्ञान विवि में 47.03 प्रतिशत, एमएमएच विवि में 39.34 प्रतिशत, वीकेएसयू, आरा में 49.21 प्रतिशत, जेपी विवि, छपरा में 50.67 प्रतिशत, टीएमबी विवि, भागलपुर में 42.94 प्रतिशत, बीएनएमयू, मधेपुरा में 51.52 प्रतिशत, पूर्णियां विविं में 42.64 प्रतिशत, मुंगेर विवि में 37.20 प्रतिशत और केएसडीएसयू, दरभंगा में 37 प्रतिशत नामांकन दर्ज किए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

5 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

8 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago